menu-icon
India Daily

घर में पड़े बेकार स्मार्टफोन के साथ करें ये 4 काम, बन जाएगा नए जैसा

Smartphone Tips: अगर आपका फोन पड़े-पड़े स्लो हो गया है जिसे आप चेंज करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनके जरिए आपका पुराना फोन भी बढ़िया चलने लगेगा. इन 4 टिप्स को फॉलो कर आपका पुराना फोन भी नए जैसा चलने लगेगा. 

India Daily Live
घर में पड़े बेकार स्मार्टफोन के साथ करें ये 4 काम, बन जाएगा नए जैसा
Courtesy: Canva

Smartphone Tips: हमारे घर में एक न एक फोन ऐसा जरूर होता है जिसका इस्तेमाल कोई नहीं करता. इस तरह के फोन पुराने होते हैं और बेकार हो जाते हैं. समय के साथ ये स्लो भी हो जाते हैं. इन फोन्स के स्लो होने की परेशानी कई बार हमारी ही छोटी-छोटी गलतियों के कारण आती है. अगर आपको लग रहा है कि आपका फोन स्लो हो गया है या बेकार हो गया है तो जरा ठहरिए, फोन तुरंत बदलने से पहले आपको कुछ काम कर लेना चाहिए. 

यहां हम कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनके जरिए आपका पुराना बेकार पड़ा फोन भी नए जैसा चलने लगेगा. अगर आप अपने स्मार्टफोन के स्लो होने से परेशान हो चुके हैं या कोई फोन बहुत समय से पड़ा है तो उनके साथ ये 4 काम जरूर करें जिससे आपकी परेशानी काफी हद तक ठीक हो जाएगी. 

बैटरी: 

फोन की बैटरी पर भी ध्यान देना चाहिए. अगर आपकी आदत है कि फोन को जीरो होने के बाद ही चार्ज करेंगे तो यह आपके फोन के लिए सही नहीं रहेगा. फोन जैसे ही 10 से 20% पर आए तो उसे चार्जिंग पर लगा दें. इससे बैटरी लाइफ खराब नहीं होती है. वहीं, फोन को कभी भी फुल चार्ज न करें. 

इलेक्ट्रॉनिक फील्ड: 

फोन को हमेशा इलेक्ट्रॉनिक फील्ड से दूर रखना चाहिए. कई बार फोन जब हाई इलेक्ट्रॉनिक और मैग्नेटिक फील्ड के कॉन्टैक्ट में आता है तो फोन अंदर से खराब हो जाता है. इसकी वजह से भी फोन स्लो होने की दिक्कत आती है. 

बेकार ऐप्स को हटाएं: 

आपको अपने फोन से बेकार की ऐप्स को हटाना होगा. कई बार फोन में ऐसी ऐप्स भी मौजूद होती हैं जिनका काम हमें नहीं होता है. इस तरह की ऐप्स को फोन से डिलीट कर देना चाहिए. ये फोन में जगह ज्यादा घेरती हैं और इनमें बग आने का खतरा भी रहता है. इन्हें डिलीट करने से रैम और स्टोरेज खाली हो जाती है और फोन पहले से ज्यादा फास्ट हो जाता है. 

सॉफ्टवेयर अपडेट: 

फोन को हमेशा अपडेटेड ही रखें. जो भी लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट या सिक्योरिटी पैच आता है तो उसे इंस्टॉल कर लें. इससे फोन की परफॉर्मेंस फास्ट और स्मूथ हो जाती है.