Discount on Smartphones: Amazon Prime Day Sale शुरू होने वाली है. यह सेल 20 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई तक चलेगी. दो दिवसीय इस सेल में कई लोकप्रिय स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर कुछ बेहतरीन डील्स दी जा रही हैं. अगर आप अपने लिए नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको अमेजन सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी बचत ही बचत करा सकती हैं.
iPhone 13 की बात करें तो इसकी कीमत 47,999 रुपये है. इसमें बैंक ऑफर भी दिया जाएगा. वहीं, Samsung Galaxy S23 Ultra पर कूपन डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ 74,999 रुपये में फोन ऑर्डर किया जा सकेगा. iQOO Neo 9 Pro 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा. वहीं, OnePlus 12 5G 52,999 रुपये में उपलब्ध होगा. OnePlus के फोन्स 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेंगे.
सैमसंग फोन्स पर 8,000 रुपये तक की इंस्टैंट छूट दी जाएगी. वहीं, iQOO फोन्स को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. छूट के बाद Xiaomi के फोन 7,699 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा. Redmi 12 5G की कीमत 11,499 रुपये तक कम होगी. Realme के फोन्स की कीमत 7,499 रुपये से शुरू होगी. वहीं, 1,000 रुपये तक की इंस्टेंट बैंक छूट और 4,000 रुपये तक का कूपन ऑफर दिया जाएगा. बैंक ऑफर और कूपन डिस्काउंट के बाद Realme Narzo 70x की कीमत 11,749 रुपये होगी. जबकि Narzo 70 Pro 15,249 रुपये में उपलब्ध होगा.
पोको फोन की शुरुआती कीमत 6,499 रुपये होगी. पोको X6 5G की कीमत 17,999 रुपये होगी और बैंक डिस्काउंट के बाद पोको M6 5G 8,299 रुपये में उपलब्ध होगा. मोटो रेजर 50 अल्ट्रा फ्लिप फोन 89,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा.