एंड्रॉइड फोन को इस्तेमाल करना होगा आसान, करें ये 4 काम
India Daily Live
17 Jul 2024
4 काम के टिप्स
यहां हम आपको 4 टिप्स दे रहे हैं जो फोन इस्तेमाल करने के तरीके को बदल देंगे.
टेक्स्ट साइज
फोन के डिस्प्ले का टेक्सट साइज बढ़ाने से डिस्प्ले देखने के लिए बहुत मेहनत नहीं करनी होगी.
कैसे करें
सेटिंग्स में जाकर डिस्प्ले पर जाएं. फिर Display Size And Text पर जाकर अपने हिसाब से टेक्स्ट साइज एडजस्ट करें.
क्विक सेटिंग
क्विक सेटिंग को रीअरेंज करने से फोन का इस्तेमाल काफी आसान हो जाएगा.
कैसे करें
स्क्रीन को स्वाइप डाउन करें. टाइल्स के नीचे पेन आइकन पर टैप करें. यहां से पैनल को अरेंज करें. जिन ऑप्शन की जरूरत नहीं हैं उन्हें हटा दें.
वन हैंड मोड
इसकी मदद से फोन को एक हाथ से इस्तेमाल कर पाएंगे.
कैसे करें
सेटिंग्स में जाकर Accessibility पर जाएं और System controls पर जाएं. इसके बाद One-handed mode को ऑन कर दें.
विजेट्स
ऐप्स के शॉर्टकट, फेवरेट कॉन्टैक्ट या वेबसाइट पर जाने के लिए विजेट काफी क्रिएटिव आइडिया है.
कैसे करें
होम स्क्रीन को लॉन्ग प्रेस करें और फिर विजेट चुनें.