menu-icon
India Daily

ऑफर्स की होगी बरसात, Amazon Prime Day 2024 छप्परफाड़ डिस्काउंट पर मिलेंगे प्रोडक्ट

Amazon Prime Day 2024 सेल का आयोजन कुछ ही दिनों में किया जाना है. इस दौरान कई स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा और कई स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. इन फोन्स के साथ जबरदस्त डील्स दी जा रही हैं. अगर आप अपने लिए नया फोन या अप्लायंस खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जानें किन प्रोडक्ट्स पर क्या डील्स दी जाएंगी. 

Shilpa Shrivastava
ऑफर्स की होगी बरसात, Amazon Prime Day 2024 छप्परफाड़ डिस्काउंट पर मिलेंगे प्रोडक्ट
Courtesy: Canva

Amazon Prime Day 2024: Amazon India ने इस प्राइम डे के लिए शानदार डील्स की घोषणा की है. यह सेल 20 और 21 जुलाई को आयोजित की जाएगी. यह सेल 20 जुलाई को रात 12:00 बजे शुरू होगी और 21 जुलाई को रात 11:59 बजे तक चलेगी. प्राइम मेंबर्स स्मार्टफोन्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, एप्लायंसेस, Amazon डिवाइस आदि भारी भरकम छूट पा सकते हैं. 

स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर 24 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर, 10000 रुपये तक के कूपन ऑफर और कई अन्य धमाकेदार ऑफर मिलेगा. इसके साथ ही कई नए लॉन्चेज भी देखे जाएंगे. Samsung Galaxy M35 5G, iQOO Z9 Lite 5G, Motorola Razr 50 Ultra, Lava Blaze X जैसे फोन्स को लॉन्च किया जाएगा. 

इन फोन्स मिलेगी डील: 

  • OnePlus स्मार्टफोन्स को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. OnePlus Nord CE 4 Lite 5G और OnePlus 12R जैसे फोन्स को कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. इनके साथ बैंक डिस्काउंट में 20,000 रुपये तक की  इंस्टैंट छूट दी जा रही है. साथ ही एक्सचेंज के जरिए अतिरिक्त 5000 रुपये की छूट और 9 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई भी मिलेगी.

  • सैमसंग स्मार्टफोन्स पर 8000 रुपये तक की इंस्टैंट छूट के साथ 12 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई जैसे अतिरिक्त ऑफर दिए जाएंगे. Samsung Galaxy S24 Ultra 5G एआई स्मार्टफोन 13,778 हर महीने की शुरुआती ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा. वहीं, 17 जुलाई को Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा. 

  • iQOO के फोन्स की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये होगी. इन पर 3,000 रुपये तक की इंस्टैंट छूट दी जाएगी. वहीं, 9 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर दिए जाएंगे. 

  • Lava Blaze X 5G लॉन्च किया जाएगा. यह सेगमेंट का पहला फोन होगा जिसमें कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन और सोनी एआई सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया जाएगा. 

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं पर्सनल कंप्यूटिंग:

  • लैपटॉप पर 45,000 रुपये तक की छूट

  • टैबलेट पर 60% तक की छूट

  • हेडफोन पर 75% तक की छूट

  • कैमरे और एक्सेसरीज पर 70% तक की छूट 

  • मॉनीटर, डेस्कटॉप, पीसी कंपोनेंट, प्रिंटर आदि पर 75% तक की छूट

  • गेमिंग लैपटॉप 43,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ

  • स्पीकर और साउंडबार पर 60% तक की छूट

  • कंप्यूटर एक्सेसरीज पर 75% तक की छूट

TV एवं लार्ज अप्लायंसेस: 

  • Sony, Samsung, LG, Redmi, Hisense, Vu, TCL, एसर आदि टॉप ब्रांडों के टेलीविजन पर 65% तक की छूट पा सकते हैं

  • 10,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का लाभ 

  • लेटेस्ट QLED और OLED टेलीविजन मात्र 750 रुपये प्रति महीने की EMI पर खरीद सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है. 

  • वॉशिंग मशीनों पर 60% तक की छूट 

  • टॉप रेटेड रेफ्रिजरेटर पर 55% तक की छूट. साथ ही आपको एक्सचेंज के साथ 17,000 रुपये तक की छूट मिलेगी. 

  • एयर कंडीशनर पर 55% तक की छूट मिलेगी. एक्सचेंज के साथ इस पर 5,000 रुपये तक की छूट पाएं.