AI Startups in India Increased: 2024 तक भारत में जनरेटिव AI स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में 6वें नंबर पर आने की उम्मीद है. AI का क्रेज लोगों में कितना है ये किसी से छिपा नहीं है. दुनियाभर में इसकी चर्चा तेज है. लोग जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ता हुआ दिख रहा है. आजकल AI लगभग सभी एप्लीकेशन को सपोर्ट करता है, पहले से मौजूद ऐप्स में भी धीरे-धीरे AI सपोर्ट जुड़ता जा रहा है. AI ने बहुत से काम आसान कर दिए हैं. इसका फायदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एडिटिंग ऐप्स में भी AI सपोर्ट के तौर पर मिल सकता है. आप अपने ऑफिस या अपने आस-पास कई लोगों को रोजाना के कामों में AI का इस्तेमाल करते हुए देखते होंगे.
टेक इंडस्ट्री बॉडी नैसकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 की पहली छमाही तक भारत में 240 से ज्यादा जनरेटिव AI (जनरेटिव AI) स्टार्टअप तैयार हो चुके हैं. जिसके साथ ही देश का जनरेटिव AI स्टार्टअप इकोसिस्टम अब दुनिया भर में 6वें नंबर पर आ गया है. H1CY24 तक जनरेटिव AI स्टार्टअप की संख्या H1CY23 की तुलना में 260 प्रतिशत या 3.6 गुना से ज्यादा बढ़ गई है, उस दौरान सिर्फ 66 जनरेटिव AI स्टार्टअप थे. वर्ष 2023 में इकोसिस्टम में वृद्धि के कारण क्रुट्रिम, सर्वम.एआई, नूरिक्स, ज़ेकोएआई के साथ कई शीर्ष एआई स्टार्टअप लॉन्च किए जाने थे.
इंडिया जनरेटिव AI स्टार्टअप लैंडस्केप 2024 रिपोर्ट के अनुसार, यह वृद्धि शीर्ष 17 जनरेटिव AI मॉडल के लॉन्च होने के कारण हुई है। इसके कारण जनरेटिव AI सेवाओं में 4.6 गुना वृद्धि हुई है. जनरेटिव AI असिस्टेंट स्टार्टअप में बहुत वृद्धि हुई है, इस साल जो नए स्टार्टअप आए हैं, उनमें से लगभग 80 प्रतिशत फोकस इसी सेगमेंट पर रहा.