menu-icon
India Daily

‘आज मैं आराम से सोऊंगी…’ Oracle से छंटनी के बाद महिला का पोस्ट हुआ वारयल, जानें लोग क्यों कर रहे तारीफ

Oracle से नौकरी जाने के बाद एक महिला कर्मचारी का पोस्ट वायरल रहा है, जिसमें उसने अपना गुस्सा नहीं बल्कि आशावादी सोच दिखाई है. इसमें महिला ने कहा है कि वो आज आराम से सोएंगी.

Shilpa Shrivastava
‘आज मैं आराम से सोऊंगी…’ Oracle से छंटनी के बाद महिला का पोस्ट हुआ वारयल, जानें लोग क्यों कर रहे तारीफ
Courtesy: Grok AI

नई दिल्ली: साल 2026 में टेक इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है. इस बीच हाल ही में Oracle ने ग्लोबली 30,000 कर्मचारियों को निकाल दिया है. इसमें 12,000 भारतीय कर्मचारी भी हैं. जहां एक तरफ कई कर्मचारी अपनी नौकरी जाने से परेशान हैं, वहीं कई लोग इस बात से काफी रिलैक्स नजर आ रहे हैं. इसी कंपनी की एक कर्मचारी का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उस महिला ने शांत रवैया दिखाया है. 

Oracle में सीनियर टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर क्लेयर फोंटेनोट भी उन हजारों लोगों में से एक थीं, जिन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. इस महिला ने LinkedIn पर एक बहुत ही पॉजिटिव मैसेज शेयर किया है, जिसने तुरंत ही सभी का ध्यान खींच लिया.

महिला की पोस्ट में क्या लिखा है?

फोंटेनोट ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ओरेकल में जो छंटनी की गई उसमें वो भी थीं, लेकिन ऐसा होता रहता है. उन्होंने आगे लिखा कि आज वो सुबह आराम से उठेंगी. इसके आगे लिखा, “मैं नौकरी ढूंढ रही हूं. मुझे इस दुर्लभ अवसर की आजादी का मजा आएगा कि मैं थोड़ा रुककर सोच सकूं कि मैं आगे क्या करना चाहती हूँ. बस यही कहना था. उम्मीद है आप सब ठीक होंगे. मुझे लगता है कि सब ठीक हो जाएगा." यहां देखें पोस्ट-

Oracle India Daily
Oracle India Daily LinkedIN

महिला के आशावादी रवैये की तारीफ:

मगिला के इस समझदारी भरे और आशावादी रवैये की ऑनलाइन खूब तारीफ हुई. कई लोगों ने इस बात की सराहना की कि कैसे उन्होंने एक मुश्किल पल को सिर्फ झटके के तौर पर देखने के बजाय, आत्म-चिंतन के अवसर में बदल दिया. बता दें कि फोंटेनोट ने Oracle में लगभग तीन साल काम किया था. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि लेऑफ होना उनके लिए काफी हैरानी भरा था, लेकिन इसे पॉजिटिव नोट पर लेना भी जरूरी था. 

Oracle की बड़े पैमाने पर छंटनी:

Oracle में बड़े पैमाने पर पुनर्गठन हो रहा है, जिसके चलते कई लोगों को नौकरी से निकाला गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने दुनिया भर में लगभग 30,000 नौकरियां कम की हैं, जिनमें से अकेले भारत में लगभग 12,000 लोगों की नौकरी चली गई है. कहा जा रहा है कि एक बार और छंटनी हो सकती है. बता दें कि भारत में कर्मचारियों के लिए, Oracle एक सेवरेंस पैकेज दे रहा है, जिसमें काम किए गए हर साल के लिए 15 दिन का वेतन, एक महीने का नोटिस वेतन, छुट्टियों का पेमेंट, ग्रेच्युटी और दो महीने का अतिरिक्त वेतन शामिल है.