नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में Redmi Note 15 SE 5G को लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को Redmi Note 15 5G के स्पेशल एडिशन के तौर पर लॉन्च किया गया है. इसे तीन कलर और तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराया जाएगा. यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दी गई है. इसके साथ ही ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत से फीचर्स तक सभी डिेटल्स.
Redmi Note 15 SE 5G को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जो इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है.
इस फोन के साथ आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है. वहीं, 4,000 रुपये का स्पेशल इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह नया फोन भारत में 7 अप्रैल से फ्लिपकार्ट और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसे कार्बन ब्लैक, क्रिमसन रिजर्व और फ्रॉस्टेड व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा.
यह एक ड्यूल सिम हैंडसेट है, जो एंड्रॉइड 15 पर आधारित HyperOS 2 पर चलता है. इसमें 6.77 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक की है. यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 + IP66 रेटिंग के साथ आता है. यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम से लैस है. इसमें 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI फेस अनलॉक भी दिया गया है.
फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा शामिल है. इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है. फोन में 20 मेगापिक्सल (f/2.2) का कैमरा दिया गया है. इसमें 5800mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे पोर्ट्स के साथ आता है.