menu-icon
India Daily

'धुरंधर 2' के बाद फिर छा जाने को तैयार संजय दत्त, फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीजर आउट; Video

'आखिरी सवाल' में देश में दशकों से चर्चा में रहे कई ऐतिहासिक और राजनीतिक घटनाक्रमों को उठाया गया है. टीजर में महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबंध से लेकर बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े आरोपों तक की घटनाओं का जिक्र है, जिससे संकेत मिलता है कि कहानी इन्हीं घटनाओं से जुड़े सवालों के इर्द-गिर्द घूमेगी.

antima
Edited By: Antima Pal
'धुरंधर 2' के बाद फिर छा जाने को तैयार संजय दत्त, फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीजर आउट; Video
Courtesy: x

मुंबई: संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीजर रिलीज हो गया है. आज 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर टीजर लॉन्च किया गया. यह टीजर काफी चर्चा में है क्योंकि इसमें देश के इतिहास और राजनीति से जुड़े कई बड़े सवाल उठाए गए हैं. फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

'धुरंधर 2' के बाद फिर छा जाने को तैयार संजय दत्त

टीजर में महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगे प्रतिबंध और बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े आरोपों का जिक्र किया गया है. ये वो मुद्दे हैं जो दशकों से देश में बहस का विषय बने हुए हैं. फिल्म इन घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती हुई लगती है और कई ऐतिहासिक सवालों को उठाती है. 

फिल्म की कहानी एक युवा छात्र विक्की (नामाशी चक्रवर्ती) के इर्द-गिर्द घूमती है. विक्की अपने गुरु प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी (संजय दत्त) पर पक्षपात का आरोप लगाता है जब उनकी थीसिस रिजेक्ट हो जाती है. यह छोटा सा मतभेद धीरे-धीरे एक बड़े टेलीविज्ड डिबेट में बदल जाता है. फिल्म इतिहास की अलग-अलग व्याख्याओं, पीढ़ियों के बीच अंतर और युवाओं द्वारा उठाए जाने वाले सवालों पर रोशनी डालती है.

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा शुरू

नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त प्रोड्यूस कर रहे हैं. संजय दत्त के अलावा फिल्म में अमित साध, नामाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा शुरू हो गई है. कई लोग कह रहे हैं कि यह फिल्म इतिहास, सत्य और विचारधारा के टकराव पर आधारित एक सशक्त ड्रामा लग रही है. कुछ दर्शक इसे बोल्ड विषय चुनने के लिए सराह रहे हैं तो कुछ लोग फिल्म के संवेदनशील मुद्दों को लेकर उत्सुकता जता रहे हैं.

संजय दत्त इस समय 'धुरंधर' जैसी फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे हैं. अब 'आखिरी सवाल' उनके करियर में एक नया अध्याय साबित हो सकती है. नामाशी चक्रवर्ती, जिन्हें मिथुन चक्रवर्ती के बेटे के रूप में जाना जाता है, भी इस फिल्म के जरिए एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म युवा पीढ़ी और पुरानी सोच के बीच के संवाद को दिखाती है. यह बताती है कि इतिहास को कैसे अलग-अलग नजरिए से देखा जा सकता है.