menu-icon
India Daily

दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo V70 FE, जानें कीमत से फीचर्स तक

Vivo V70 FE को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक…

Shilpa Shrivastava
दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo V70 FE, जानें कीमत से फीचर्स तक
Courtesy: Vivo

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने भारत में Vivo V70 FE लॉन्च किया था. इसमें OLED डिस्प्ले के साथ 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही 7000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है. यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ही एआई बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं. यह देश में पहले से मौजूद Vivo V70 लाइनअप में शामिल हो गया है.

Vivo V70 FE की भारत में कीमत और उपलब्धता: इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है. इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है. यह फोन मॉनसून ब्लू और नर्दन लाइट्स पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा. इसे अमेजन और वीवो इंडिया के जरिए 9 अप्रैल से खरीदा जा सकेगा.

Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशन्स: 

इसमें 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स तक की है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है. इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है. इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर भी दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

फोन में Gaming HyperSense Audio के साथ सिमेट्रिकल ड्यूल स्पीकर दिए हैं. इसमें डार्कनेस ग्लो टेक्नोलॉजी दी गई है. इसे धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है. यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4 आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं.