menu-icon
India Daily

7000mAh बैटरी और 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Realme 16 5G, जानें कीमत

Realme 16 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है. इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं, चलिए जानते हैं.

Shilpa Shrivastava
7000mAh बैटरी और 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Realme 16 5G, जानें कीमत
Courtesy: Realme

नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में रिलयमी का एक नया फोन लॉन्च किया गया है. इस फोन का नाम Realme 16 5G है. यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 टर्बो चिपसेट के साथ आता है. इसके साथ ही 6.57 इंच का डिस्प्ले मौजूद है. यह फोन 7000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है, जो 602 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में एक सेल्फी मिरर भी लगा है.

Realme 16 5G की कीमत: इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है. 

Realme 16 5G की उपलब्धता:

इसे फ्लिपकार्ट और रिलयमी के ऑनलाइन स्टोर से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा. इसे 5 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. लॉन्च ऑफर के तौर पर, Realme 16 5G को 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकेगा. इसके साथ ही 2,000 का बैंक डिस्काउंट या 6,000 का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. 

Realme 16 5G के स्पेसिफिकेशन्स: 

यह ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है. इसमें 6.57 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है. इसमें 4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम से लैस है. इसमें 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. थर्मल मैनेजमेंट के लिए, इसमें 6050mm² हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है. इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग भी मिलती है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर है. वहीं, दूसरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है. फोन में रियलमी सेल्फी मिरर भी लगा है. यह रियर कैमरा के साइड में मौजूद है. इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3, 5G, 4G LTE, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन में फेशियल रिकग्निशन की सुविधा भी मौजूद है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. फोन में 700mAh की बैटरी दी गई है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.