menu-icon
India Daily

Aadhaar Document Update: 10 साल से Aadhaar नहीं कराया है अपडेट? 14 दिसंबर तक फ्री में होगा काम

Aadhaar Document Update: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने लोगों से अनुरोध किया है कि वो 14 दिसंबर 2024 से पहले अपने आधार कार्ड को अपडेट कर लें. इस दिन तक यह काम फ्री में हो जाएगा. अगर इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट कराने के लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा. 

Shilpa Shrivastava
Aadhaar Document Update: 10 साल से Aadhaar नहीं कराया है अपडेट? 14 दिसंबर तक फ्री में होगा काम

Aadhaar Document Update: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्डधारकों से अपनी जानकारी को रिव्यू और अपडेट करने का अनुरोध किया है. खासतौर से वो लोग जिन्हें पिछले 10 सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है. UIDAI का कहना है कि लगातार अपडेट करने से आधार का वेरिफिकेशन प्रोसेस सही रहता है. बता दें कि आधार कार्ड को फ्री में ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा 14 दिसंबर 2024 तक ही दी जाएगी. 

अगर इस दिन तक आधार अपडेट नहीं कराया जाता है तो इसके बाद लोगों को आधार केंद्रों पर जाकर डॉक्यूमेंट्स अपडेट करने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा. यह सुविधा myAadhaar पोर्टल के जरिए की जा सकती है. UIDAI ने यह भी बताया है कि आधार अपडेट करना अनिवार्य नहीं है, लेकिन यह सभी के लिए फायदेमंद है.

आधार कार्ड अपडेट कैसे करें?

आधार केंद्र पर डॉक्यूमेंट अपडेट करने का शुल्क: 

14 दिसंबर 2024 के बाद, आधार केंद्रों पर डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा. इसके लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं जिसमें पासपोर्ट, वोटर आईडी, राशन कार्ड, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, बैंक पासबुक शामिल हैं. 

आधार कार्ड क्यों अपडेट करें?

आधार कार्डधारकों को हर 10 साल में अपनी पहचान और पते के सर्टिफिकेट डॉक्यूमेंट को अपडेट करने की सलाह दी जाती है. यह सुनिश्चित करता है कि आधार रिकॉर्ड सही और सटीक रहें, जिससे वेरिफिकेशन प्रोसेस में कोई दिक्कत नहीं आती है और सही सर्विस दी जाती है. UIDAI ने इस बात पर जोर दिया है कि पुराने आधार धारकों को अपनी जानकारी अपडेट करनी चाहिए जिससे सर्विस बेहतर हो सके.