नई दिल्ली: देश के ज्यादातर हिस्सों में लू का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है. बिना एयर कंडीशनर के घर में समय बिताना काफी मुश्किल हो गया है. ऐसे में घर में एयर कंडीशनर की जरूरत पड़ती ही है. अगर आप इस गर्मी अपने लिए एक नया एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिससे आप अपने लिए एक बेस्ट ऑप्शन चुन पाएंगे. ये टिप्स आपको टिकाऊ, असरदार और अच्छी क्वालिटी के एयर कंडीशनर चुनने में मदद करेंगे.
एयर कंडीशनर खरीदते समय सबसे जरूरी बातों में से एक है AC टाइप. आपको सबसे पहले यह तय करना होगा कि आप स्प्लिट एसी खरीदना चाहते हैं या फिर विंडो एसी. दोनों के ही अपने फायदे हैं. विंडो AC की बात करें तो इन्हें इंस्टॉल करना आसान है. ये खिड़की में आसानी से फिट हो जाते हैं और इनके लिए दीवार में ड्रिल करने की जरूरत नहीं पड़ती है. ये उन कमरों के लिए एकदम सही होते हैं जहां जगह खिड़की होती है. साथ ही ये स्प्लिट एसी की तुलना में सस्ते भी होते हैं.
स्प्लिट AC की बात करें तो यह कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है. स्प्लिट AC आम तौर पर विंडो AC के मुकाबले कम शोर करते हैं. इन्हें किसी भी कमरे में लगाया जा सकता है.
अपने कमरे के हिसाब से सही क्षमता वाला एसी चुनना जरूरी होती है, जिससे यह आपके कमरे में ठीक से काम कर सके. AC आपके कमरे के हिसाब से बहुत बड़ा है, तो वह जगह को तेजी से ठंडा तो कर देगा, लेकिन बिजली भी ज्यादा खपत करेगा. वहीं, एसी अगर कमरे के लिहाज से छोटा है, तो कमरे को ठंडा करने में ज्यादा समय लेगा और इसमें भी बिजली ज्यादा खर्च होगी. इसलिए कमरे के हिसाब से ही एसी की क्षमता पर विचार करना चाहिए.
एसी को 1 से 5 के बीच में स्टार रेटिंग मिलती है. इससे यह पता चलता है कि एसी कितनी बिजली खपत करेगा. यह रेटिंग आपको यह समझने में मदद करती है कि एयर-कंडीशनर को चलाने के लिए कितनी बिजली की जरूरत होती है. ज्यादा स्टार रेटिंग का मतलब है कि एयर-कंडीशनर की एफिशिएंसी बेहतर है.
एयर-कंडीशनर खरीदते समय ड्यूरेबिलिटी सबसे जरूरी बातों हो जाती है. अगर अच्छी क्वालिटी या ब्रांड का एसी खरीदेंगे तो वह ज्यादा समय तक चलेगा. साथ ही इसकी मरम्मत और रखरखाव पर भी ज्यादा पैसा खर्च नहीं होगा.
वैसे तो इस प्वाइंट को ऑप्शनल भी रखा जा सकता है, लेकिन अगर आप एसी में स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं, तो यह काम का हो सकता है. एसी में स्मार्ट ऐप्स के इस्तेमाल की मांग बढ़ रही है. आप एसी खरीदते समय वाई-फाई कनेक्शन, शेड्यूलिंग, जियोफेंसिंग, एनर्जी मॉनिटरिंग, सेल्फ-क्लीनिंग और AI-आधारित कूलिंग ऑप्टिमाइजेशन आदि पर ध्यान दे सकते हैं.