menu-icon
India Daily

Uttarakhand Weather Updates: उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट

देहरादून में दोपहर बाद हवाओं में नरमी आई और तापमान 40.4 डिग्री से घटकर 38.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. हालांकि यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था. हरिद्वार और रुड़की में पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया. उमस और तपिश ने लोगों का दिन मुश्किल बना दिया. कई जगहों पर लू चलने से स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें भी बढ़ गई हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
Uttarakhand Weather Updates: उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट
Courtesy: x

उत्तराखंड: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तराखंड के लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है. अगले तीन से पांच दिनों में राज्य के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. आज यानी बुधवार को भी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है.

उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर

राज्य में मौसम दो रूप दिखा रहा है. मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं, वहीं पहाड़ों में ठंडी हवाएं और बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है. मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय बाजार और सड़कें सुनसान नजर आईं. लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे थे.

हरिद्वार और रुड़की में पारा 40 डिग्री तक पहुंचा

देहरादून में दोपहर बाद हवाओं में नरमी आई और तापमान 40.4 डिग्री से घटकर 38.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. हालांकि यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था. हरिद्वार और रुड़की में पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया. उमस और तपिश ने लोगों का दिन मुश्किल बना दिया. कई जगहों पर लू चलने से स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें भी बढ़ गई हैं.

पहाड़ी इलाकों में मौसम बिल्कुल अलग रहा. सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक काले बादल छा गए. चमोली और बद्रीनाथ में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई. उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. पिथौरागढ़ में 17.4 मिलीमीटर, डीडीहाट में 8 मिलीमीटर, बेरीनाग में 2 मिलीमीटर और गरूड़ में 1.5 मिलीमीटर बारिश हुई. नई टिहरी में तापमान 27.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है.

बारिश से वहां का मौसम काफी ठंडा हो गया. मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से मौसम में बड़े बदलाव आने वाले हैं. मैदानी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पहाड़ों में कहीं-कहीं तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. विभाग ने तीन से पांच दिनों तक कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इस बारिश से न सिर्फ गर्मी कम होगी बल्कि किसानों को भी फायदा पहुंचेगा. सूखे पड़े खेतों को नमी मिलेगी. हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों में पानी बढ़ने का खतरा भी रहता है, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप है. दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में भी तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है.