देवप्रयाग: टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग में ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे पर एक कार गहरी खाई में गिर गई. एक्सीडेंट का पता चलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की तीन टीमें श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला से घटनास्थल पर भेजी गई हैं.
देवप्रयाग पुलिस और स्थानीय राजस्व अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. पुलिस और SDRF की टीमें गाड़ी की तलाश कर रही हैं. कार में कितने लोग सवार थे, उनकी क्या हालत है, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. यहां देखें पोस्ट-
#WATCH | Uttarakhand | A car has plunged into a gorge on the Rishikesh–Gangotri National Highway in Devprayag, Tehri Garwal district, says District Disaster Management Officer Brijesh Bhatt.
He adds that three teams of the State Disaster Response Force (SDRF) from Srinagar,… pic.twitter.com/s62mgMhqpM— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 2, 2026Also Read
हाल ही में उत्तरकाशी जिले के भटवारी इलाके में गंगनानी के पास भी एक ऐसा ही हादसा हुआ. इसमें एक कार गहरी खाई में गिर गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. SDRF को देर रात जिला कंट्रोल रूम से इस बारे में जानकारी मिली. SDRF की दो टीमें एक भटवारी से सब-इंस्पेक्टर गब्बर सिंह के नेतृत्व में और दूसरी उजेली से कांस्टेबल शक्ति सिंह के नेतृत्व में बचाव उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं.
जो कार खाई में गिरी थी, उसमें पांच लोग सवार थे. SDRF के जवानों ने बचाव अभियान शुरू किया. सभी गायल लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इनमें से दो लोगों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, तीन लोगों को इलाज के लिए भेज दिया गया था.