menu-icon
India Daily

उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही! मलबे में दबे घर और गाड़ियां, मौके पर पहुंची रेसक्यू टीम

उत्तराखंड में लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है, खासकर केदारघाटी के रुमसी गांव में शुक्रवार देर रात बादल फटने से तबाही मच गई. कई घर, दुकानें, गाड़ियां और बाइक मलबे में दब गईं. भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग में सड़कें भी अवरुद्ध हो गई हैं.

princy
Edited By: Princy Sharma
उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही! मलबे में दबे घर और गाड़ियां, मौके पर पहुंची रेसक्यू टीम
Courtesy: Social Media

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. खासकर केदारघाटी के रुमसी गांव में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई. इस प्राकृतिक आपदा में रुमसी गांव के कई घर और वाहन मलबे में दब गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही रेसक्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्यों में जुट गई.

तस्वीरों में देखा गया कि कई घर, दुकानें, गाड़ियां और बाइक मलबे में दबे हुए हैं. भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग में कई सड़क मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है.

केदारनाथ यात्रा पर संकट

इसके अलावा, गौरीकुण्ड के पास केदारनाथ धाम जाने वाला पैदल मार्ग भी पहाड़ी दरकने से बाधित हो गया है. प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लिया है और मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी पर ध्यान देने. इसके साथ उन्होंने सड़क मार्गों की स्थिति के बारे डिटेल्स लेने की अपील की.

व्यापारियों पर भी असर

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार श्रद्धालुओं की संख्या काम होने की वजह से बिजनेस में बुरा असर पड़ रहा है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था. इस अलर्ट के नजर में रखते हुए देहरादून जिले क्लास 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी सेंटर्स में छुट्टी घोषित की गई है.