menu-icon
India Daily

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की बढ़ी टेंशन, इस स्टार खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस

करन को पिछले साल एक बड़े ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया था. इस डील में रविंद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान की टीम में आए थे, जबकि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए थे.

Anuj
Edited By: Anuj
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की बढ़ी टेंशन, इस स्टार खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लग सकता है. टीम के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वह ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं, जिससे उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े हो गए हैं.

सैम करन ने आखिरी बार 5 मार्च को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दौरान इंग्लैंड के लिए मैच खेला था. इसके बाद से ही उनकी फिटनेस को लेकर चिंताएं बनी हुई थी. अब यह चोट राजस्थान के लिए चिंता की वजह बन गई है, क्योंकि टीम को उनसे ऑलराउंडर प्रदर्शन की उम्मीद थी.

बदलाव को लेकर चर्चा

करन को पिछले साल एक बड़े ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया था. इस डील में रविंद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान की टीम में आए थे, जबकि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए थे. इस बदलाव को लेकर काफी चर्चा भी हुई थी.

सैम करन अनुभवी खिलाड़ी

आईपीएल में खेलने का सैम करन को काफी अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पंजाब किंग्स से की थी और बाद में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं. हालांकि, पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. सीमित मैचों में वह न तो बल्ले से बड़ा योगदान दे सके और न ही गेंद से ज्यादा असर डाल पाए. सैम करन ने 5 मैचों में सिर्फ 114 रन बनाए और एक ही विकेट ही लेने में कामयाब हो पाए थे.

राजस्थान रॉयल्स के सामने बड़ी चुनौती?

अब करन की अनुपस्थिति में राजस्थान रॉयल्स के सामने संतुलन बनाने की चुनौती खड़ी हो गई है. टीम के पास रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि डोनोवन फरेरा जैसे युवा ऑलराउंडर भी विकल्प के तौर पर हैं. फिलहाल, टीम ने उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान इस कमी को कैसे पूरा करता है और क्या कोई नया खिलाड़ी इस मौके को भुना पाता है.
 

Topics