हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में बुधवार शाम एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है. यहां बाजार के बीच दो महिला यूट्यूबर्स के बीच तीखी बहस और हंगामा शुरू हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर गाली गलौच और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. यह घटना काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के बाजार की बताई जा रही है. जहां दोनों महिलाएं अचानक आमने सामने आ गईं और फिर बहस शुरू हो गई. इस पूरे घटनाक्रम को किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.
कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोग इस घटना को लेकर तरह तरह के रिएक्शन सामने आने लगे हैं.
जानकारी के मुताबिक दोनों महिला यूट्यूबर्स के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा था. इनमें से एक का नाम ज्योति अधिकारी और दूसरी का नाम सुनीता भट्ट बताया जा रहा है. बताया जाता है कि दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे के खिलाफ वीडियो बनाकर आरोप लगाती रही हैं. कई बार दोनों ने एक दूसरे और उनके परिवारों को लेकर भी तीखी टिप्पणियां की थीं. सोशल मीडिया पर चल रहे इसी विवाद ने बुधवार को सड़क पर नया रूप ले लिया जब दोनों का आमना सामना बाजार में हो गया.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच की आपसी तकरार अब पुलिस तक पहुँच गई है। जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए और पुलिस के सामने ही भिड़ते हुए नज़र आ रही हैं।#JyotiAdhikari #SunitaBhatt #SocialMediaWar #InfluencerLife pic.twitter.com/jaYIRgmf3n
— The Himalayan Dawn (@Himalayan_Dawn) March 11, 2026Also Read
वहां मौजूद लोगों के अनुसार बाजार में मिलते ही दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. पहले तो यह मामूली बहस लग रही थी लेकिन कुछ ही मिनटों में मामला काफी गंभीर हो गया. दोनों महिलाएं एक दूसरे पर आरोप लगाने लगीं और माहौल गर्म हो गया. बहस के दौरान दोनों ने एक दूसरे के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों ने एक दूसरे के पतियों को लेकर भी टिप्पणियां कीं जिससे मामला और ज्यादा भड़क गया.
घटना के दौरान एक महिला ने दूसरी से कहा कि मेरा पति यहां है तुम अपने पति को बुलाओ. इस पर दूसरी महिला ने जवाब देते हुए कहा कि तुम्हें मेरे पति में इतनी दिलचस्पी क्यों है. इन बातों के बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया. सड़क पर हो रहे इस विवाद को देखने के लिए आसपास के लोग रुकने लगे और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई. लोगों ने दोनों को समझाने की कोशिश भी की लेकिन उस समय किसी ने किसी की बात नहीं सुनी.