अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़नी शुरू हो गई है. स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज पर टैंकरों की आवाजाही रुकने के कारण ईधन की भी समस्या बढ़ गई है. संयुक्त अरब अमीरात में महंगाई अपने चरम पर है. सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने बताया कि टमाटर और प्याज जैसी सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही है.
यूएई के अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्रीय संकट के कारण पिछले दो दिनों में कुछ जरूरी चीजों की कीमतें अस्थायी रूप से बढ़ी हैं. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अल क्वोज निवासी रिशाद अहमद ने बताया कि उनके इलाके के सुपरमार्केट में टमाटर की कीमत 5 दिरहम प्रति किलो से बढ़कर 10 दिरहम यानी लगभग 250 रुपये हो गई.
UAE में प्याज की कीमत में भी तेजी से उछाल आया है. पिछले हफ्ते तक 4 दिरहम में मिलेने वाला प्यानज बढ़कर 7 दिरहम यानी 175 रुपये प्रति किलो पहुंच गई. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने 22 दिरहम यानी लगभग 550 रुपये तक पहुंचने की बात कही है. दुबई के निवासी अब्दुल्ला ई ने कहा कि मिडिल ईस्ट में अशांति शुरू होने के बाद बाजार में मामूली बदलाव तो होता था, लेकिन अब कुछ सब्जियों और फलों में अचानक बहुत तेज वृद्धि देखी जा रही है. लोग रोजमर्रा की खरीदारी में परेशान हैं.
Impact of US Iran War
— Woke Eminent (@WokePandemic) March 10, 2026
Onion is being sold 550 rupees KG in Saudi
And Onion is of Garbage Quality
Don't miss the commentary of the buyer 🤣 pic.twitter.com/iv7SLCy37p
यूएई अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने महंगाई की खबरों पर तुरंत कार्रवाई की. मंत्रालय ने आर्थिक विकास विभागों के साथ मिलकर विशेष निरीक्षण दल बनाए हैं. ये दल अब एक संयुक्त राष्ट्रीय निगरानी टीम के तहत हर रोज बाजारों का दौरा कर रहे हैं. उनका मकसद अनुचित मूल्य वृद्धि को रोकना और बाजार पर नजर रखना है. खरीदारों ने इस कदम का स्वागत किया है.
मंत्रालय ने अतिरिक्त मात्रा में इन सब्जियों की आपूर्ति भी बढ़ा दी है. अधिकारियों का दावा है कि ये बढ़ोतरी अस्थायी है. जल्द ही कीमतें सामान्य हो जाएंगी. मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि देश में जरूरी खाद्य पदार्थों का स्टॉक छह महीने तक चल सकता है. बाजार में अतिरिक्त आपूर्ति से स्थिति जल्द सुधरने की उम्मीद है. लोग उम्मीद कर रहे हैं कि युद्ध की वजह से बढ़ी महंगाई जल्द कम होगी.