menu-icon
India Daily

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, ऋषिकेश से कोलकाता-पंजाब के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया है. ऋषिकेश से कोलकाता और पंजाब की ओर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें 22 नवंबर तक कुल 6 फेरों में चलेंगी.

antima
Edited By: Antima Pal
दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, ऋषिकेश से कोलकाता-पंजाब के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल
Courtesy: Pinterest

Special Trains: दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया है. ऋषिकेश से कोलकाता और पंजाब की ओर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें 22 नवंबर तक कुल 6 फेरों में चलेंगी. इससे देहरादून, गढ़वाल, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों के यात्रियों को पूर्वांचल व बंगाल जाने में आसानी होगी. कन्फर्म सीट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी.

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान

योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच 04312 और 04311 नंबर की स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. ऋषिकेश से 04312 ट्रेन हर शुक्रवार को 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी. यह कुल 6 फेरे लगाएगी. वापसी में कोलकाता से 04311 ट्रेन हर रविवार को 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक संचालित होगी.

ऋषिकेश से कोलकाता-पंजाब के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

ऋषिकेश से रवाना होने के बाद यह ट्रेन रात करीब 3:17 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 3:25 बजे आगे बढ़ेगी. वापसी यात्रा में कोलकाता से आने पर शाम 6:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 6:50 बजे प्रस्थान करेगी. इस ठहराव से मुरादाबाद मंडल के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी.

पंजाब और पश्चिम बंगाल के बीच अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन (04624 / 04623) भी चलाई जाएगी. अमृतसर से जाने वाली ट्रेन मुरादाबाद में सुबह 6:10 से 6:20 बजे तक रुकेगी. वापसी में सुबह 11:00 से 11:10 बजे तक यहां ठहराव रहेगा. इसके अलावा अमृतसर-बरेली के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.

रेलवे के इस फैसले से दून, ऋषिकेश और मुरादाबाद क्षेत्रों के लोगों को त्योहारों पर घर पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी. पूर्वांचल और बंगाल की ओर जाने वाले यात्री अब आसानी से यात्रा कर सकेंगे. विशेष ट्रेनों से भीड़ कम होने और सीट कन्फर्म होने की उम्मीद है.

यात्रियों से अपील है कि वे आधिकारिक रेलवे वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करें. समय-सारिणी में बदलाव हो सकता है, इसलिए यात्रा से पहले अपडेट जरूर चेक करें. दिवाली-छठ के मौसम में ये स्पेशल ट्रेनें हजारों परिवारों के लिए सुविधाजनक साबित होंगी.