उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा के सिटी कॉन्वेंट स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों से बेहद अपनापन के साथ मुलाकात की. बच्चों ने भी अपने 'मामा' से मिलकर खुशी जाहिर की और उनके चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आई.
मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनकी पढ़ाई, स्कूल और भविष्य के सपनों के बारे में बात की. उन्होंने बच्चों का हाल-चाल पूछा और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान स्कूल का माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा.
हरिद्वार में प्यारी भांजी की जुबानी - “मोदी है तो मुमकिन है” 🇮🇳
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 1, 2026
नन्ही सी आवाज़, बड़े भारत के सपने…
नई पीढ़ी का ये विश्वास दिल जीत लेता है !@narendramodi pic.twitter.com/xSwsFFvFJ1
बच्चों से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने इस खास पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया. उन्होंने लिखा कि बच्चों की मुस्कान में उत्तराखंड का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, सुरक्षित माहौल और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है.
मेरे प्यारे भांजे-भांजियां…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 1, 2026
रिश्ते में भले मामा हूं, लेकिन इनके साथ मैं भी बच्चा बन जाता हूं ! pic.twitter.com/oVcAhJeliQ
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बच्चों के साथ बिताया गया हर पल उन्हें नई ऊर्जा देता है. उनके अनुसार, आज के बच्चे ही कल के जिम्मेदार नागरिक और उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिले और वह अपने सपनों को पूरा कर सके.