उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पैरा एथलेटिक्स पुरुष शॉट पुट F57 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों सोमन राणा और शुभम जुयाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. सोमन राणा ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया, जबकि शुभम जुयाल ने रजत पदक अपने नाम कर देश को दोहरी खुशी दी.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष शॉट पुट F57 स्पर्धा में सोमन राणा के स्वर्ण और शुभम जुयाल के रजत पदक जीतने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अथक परिश्रम और उत्कृष्ट उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा एथलेटिक्स के पुरुष शॉट पुट F57 वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. सोमन राणा ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि शुभम जुयाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया. दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाई.
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की पुरुष शॉट पुट F57 स्पर्धा (पैरा एथलेटिक्स) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर सोमन राणा जी एवं रजत पदक जीतने पर शुभम जुयाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !
आप दोनों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अथक परिश्रम और शानदार परिणाम ने भारत को गौरवान्वित… pic.twitter.com/jcARxHEhBx— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 1, 2026Also Read
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे.
सीएम धामी ने कहा कि सोमन राणा और शुभम जुयाल की उपलब्धि देश के युवाओं और विशेष रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद यदि दृढ़ संकल्प और मेहनत हो तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पूरा देश उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है.