menu-icon
India Daily

घरवाले गए थे बाहर, रात में प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया, गांव वालों को लगी भनक फिर जो हुआ...

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. यहां के गांव में एक लड़की के घरवाले किसी काम से बाहर गए थे तो उसने रात को अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया. इसकी भनक पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने बाहर से घर का दरवाजा बंद किया और लड़की के घर वालों को सूचित किया. इसके बाद गांव वालों ने युवक को जमकर पीटने. लड़के के घरवाले आए तो समझौता हुआ की दोनों की शादी कराई जाए.

India Daily Live
घरवाले गए थे बाहर, रात में प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया, गांव वालों को लगी भनक फिर जो हुआ...
Courtesy: Social Media

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यह एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. लेकिन वह पकड़ा गया. प्रेमिका के घर वालों ने युवक को पकड़ लिया. पकड़ने के बाद पहले युवक की खूब पिटाई की फिर उसके शादी करा दी. प्रेमी रात में अपने प्रेमिका के घर गया था. दोनों एक कमरे में थे तभी घरवालों ने उन्हें पकड़ लिया.

युवक को पकड़कर पीटने के बाद थोड़ी देर में दोनों पक्षों में समझौता हो गया. इसके बाद मंदिर में प्रेमी और प्रेमिका की शादी करा दी गई.

घरवालो गए थे बाहर इसलिए प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की अपने घर में अकेली थी. उसके घर वाले किसी काम से बाहर गए थे. मौका पाकर लड़की ने अपने प्रेमी को घर पर बुलाया था. उसका प्रेमी घर पर आ गया. दोनों प्रेम के नशे में चूर थे.

आस-पास के इलाकों में इस मामले की खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर इस खबर की चर्चा हो रही है. पूरा मामला बरेली जिले के नवाबगंज थाने क्षेत्र का बताया जा रहा है.

पड़ोसियों को लग गई भनक

प्रेमिका अपने प्रेमिका के साथ रूम में बंद थी. इस बात का पता पड़ोसियों को चल गया. पड़ोसियों ने उसके घर का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया. पूरे गांव में खबर फैल गई. पड़ोसियों ने उसके घर वालों को भी इत्तला कर दी. उसके घर वाले भी आ गए.

लड़के की पिटाई और समझौते के बाद दोनों की शादी

इसके बाद गांव वालों ने लड़के को पकड़कर खूब पीटा. लड़के के घर वाले भी आ गए. दोनों पक्षों में वाद-विवाद हुआ. इसके बाद दोनों की शादी की बात पर समझौता हो गया. गांव वालों की मौजूदगी में दोनों की शादी पास के मंदिर में कराई गई.