menu-icon
India Daily

'तेरे जैसी 10 रखी हैं मेरे पास...', कैब ड्राइवर ने लड़कियों से की गाली-गलौज, मारने के लिए उठाया डंडा, Video में देखें घिनौनी हरकत

Noida Viral Video: यात्री ताशु गुप्ता द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक विस्तृत जानकारी के अनुसार, महिलाओं ने बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 128 स्थित अपने कार्यालय के लिए एक उबर कैब बुक की थी. गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 16 QT 4732 था और उसे बृजेश चला रहा था

princy
Edited By: Princy Sharma
'तेरे जैसी 10 रखी हैं मेरे पास...', कैब ड्राइवर ने लड़कियों से की गाली-गलौज, मारने के लिए उठाया डंडा, Video में देखें घिनौनी हरकत
Courtesy: Instagram

Noida Cab Driver Abuses Woman Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है. मंगलवार, 23 सितंबर को एक कैब ड्राइवर को अरेस्ट किया. दरअसल, वह महिला यात्रियों के एक समूह के साथ गाली-गलौज कर रहा था और उन पर डंडे से हमला करने की कोशिश कर रहा था. 

सेक्टर 128 में हुई इस घटना ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. यात्री ताशु गुप्ता द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक विस्तृत जानकारी के अनुसार, महिलाओं ने बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 128 स्थित अपने कार्यालय के लिए एक उबर कैब बुक की थी. गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 16 QT 4732 था और उसे बृजेश चला रहा था.

'चुप चाप से बैठो...'

गुप्ता ने लिखा कि कैब में पांच महिलाएं थीं, जब उन्होंने ड्राइवर से भारी ट्रैफिक के कारण यू-टर्न लेने के बजाय अंडरपास से जाने को कहा. बार-बार कहने के बावजूद, ड्राइवर ने यू-टर्न ही ले लिया. जब यात्रियों ने उससे पूछताछ की, तो वह आक्रामक हो गया. ड्राइवर ने कहा, 'चुप चाप से बैठो, जो मैप पर दिखा रहा है, वहीं से लेके जाऊंगा'

'तेरे जैसी 10 राखी हैं...'

जब उन्होंने उससे विनम्रता से बात करने को कहा, तो उसने गाली-गलौज करते हुए कहा, 'तेरे जैसी 10 रखी हैं मेरे पास काम करने के लिए, 12-13 गाड़ियां चलती हैं मेरी'.

ड्राइवर ने दी धमकी 

गुप्ता ने आगे आरोप लगाया कि जब उसने बाहर निकलने की कोशिश की और पैसे मांगे, तो ड्राइवर ने उसे धक्का दे दिया. फिर उसने कार की डिक्की से एक सफेद रॉड निकाली और उन्हें मारने की धमकी देते हुए कहा, 'तू रुक, तुझे तो मैं अभी बताता हूं, आज तुझे मारके जेल भी जाना पड़े तो चल जाऊंगा'.  यात्रियों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसनेउनका फोन छीनने की कोशिश की.

पुलिस और उबर ने जवाब दिया

नोएडा पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो आने के तुरंत बाद उन्होंने कार्रवाई की. एसीपी-1, प्रवीण कुमार ने पुष्टि की कि आरोपी की पहचान कर ली गई और आधे घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने आगे कहा, 'जरूरी कानूनी कार्रवाई चल रही है.'

उबर इंडिया ने भी रखी बात 

उबर इंडिया ने भी वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'नमस्ते, यह चिंताजनक है. ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है और हम आपकी सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हैं. कृपया अपने पंजीकृत उबर खाते की संपर्क जानकारी सीधे संदेश के माध्यम से भेजें, और हमारी सुरक्षा टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी. गुप्ता के पोस्ट में स्थानीय पुलिस, महिला हेल्पलाइन और सरकारी अधिकारियों को टैग किया गया है, सख्त कार्रवाई का आग्रह किया गया है और इस घटना को "महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चिंता" बताया गया है.