उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित फैमिली कोर्ट परिसर में 24 सितंबर को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दंपति के बीच जारी पारिवारिक विवाद की सुनवाई के बाद अदालत परिसर में ही जमकर मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते कोर्ट का गलियारा अखाड़ा बन गया और दोनों पक्षों की तरफ से लात-घूंसे तथा थप्पड़ चलने लगे. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और तेजी से वायरल हो गया.
जानकारी के अनुसार, समर्थधीरा निवासी प्रिया त्रिपाठी का विवाह कोइलादड़ निवासी मनीष कुमार मिश्रा के साथ हुआ था. शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था और मामला फैमिली कोर्ट में लंबित था. 24 सितंबर को भरण-पोषण (maintenance) मामले में सुनवाई तय थी, जिसमें दोपहर करीब 2 बजे प्रिया के पिता लक्ष्मीकांत की गवाही पूरी हुई. इसके बाद प्रिया, उनकी बहन प्रियंका और पिता अदालत कक्ष से बाहर निकलकर भूतल (ground floor) के हॉल में पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई.
पीड़िता प्रिया ने आरोप लगाया कि मनीष और उसके साथ आए एक अन्य व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया. शिकायत के अनुसार, मनीष ने उसके बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और गला दबाने का प्रयास किया. जब प्रिया के पिता और बहन बीच-बचाव करने आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई. वहीं वायरल वीडियो में महिला पर हमले के बाद प्रिया के पक्ष से आए एक व्यक्ति को मनीष के चेहरे पर जोरदार थप्पड़ मारते हुए भी देखा गया.
Maharajganj Shocker : A woman and her family were publicly assaulted inside the Family Court premises during a legal hearing
— Ramesh Speaks (@rameshofficial0) September 26, 2026
• The victim's husband and two associates attacked them over an ongoing dowry and maintenance dispute to stop her testimony
• Local police have… pic.twitter.com/aBrrzZrVkk
अदालत परिसर में शोर-शराब और हंगामा सुनकर वहां तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. घटना के बाद पीड़िता प्रिया ने कोतवाली थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने जान से मारने की धमकी मिलने का भी आरोप लगाया. कोतवाली थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट परिसर में हुई मारपीट के संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है.
The two men seen assaulting women inside court premises in Maharajganj district of Uttar Pradesh have finally been arrested. https://t.co/YLineQhjLK pic.twitter.com/zn1cN2zoYx
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) September 26, 2026