menu-icon
India Daily

राहुल गांधी की ‘गद्दार’ वाली टिप्पणी पर कोर्ट में वाद दायर, भाजपा नेता शकील अहमद बोले- FIR दर्ज कर तलब किया जाए

रायबरेली में राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कोर्ट में वाद दायर किया गया है. भाजपा नेता ने FIR दर्ज कराने की मांग की है.

Dhiraj Kumar Dhillon
राहुल गांधी की ‘गद्दार’ वाली टिप्पणी पर कोर्ट में वाद दायर, भाजपा नेता शकील अहमद बोले- FIR दर्ज कर तलब किया जाए
Courtesy: Google

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर कोर्ट में वाद दायर किया गया है. बता दें कि 20 मई को रायबरेली के लोधवारी गांव में बह‌ुजन स्वाभिमान सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह का लेकिन गैर मर्यादित टिप्पणी की थी. राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोग आप के घर आएंगे तो उन्हें बोलना- तुम्हारा प्रधानमंत्री गद्दार है, तुम्हारा गृह मंत्री गद्दार है. 

भाजपा नेता शकील अहमद ने दायर किया है वाद

रायबरेली की प्रगतिपुरम कालोनी निवासी शकील अहमद खान ने इस टिप्पणी पर अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत में वाद दायर किया है. भाजपा नेता शकील अहमद खान का आरोप है कि राहुल गांधी ने बदले की भावना से देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया. शकील ने कोर्ट से मांग की है कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए जाएं. उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने भाजपा को भड़काने और देश का माहौल खराब करने की नीयत से जानबूझकर अमर्यादित टिप्पणी की है. उनके इस बयान से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की छवि को आघात पहुंचा है.

राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष

बता दें राहुल गांधी के द्वारा की गई इस टिप्पणी के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है. भाजपा कार्यकर्ता लगातार राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. वादी ने कोर्ट से मांग की है कि मामले में सदर कोतवाली पुलिस और एसपी रायबरेली को एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी करें. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के लिए इतने अपमाजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले राहुल गांधी को कोर्ट में तलब किया जाए.