समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज निधन हो गया. इस घटना ने ना केवल उत्तर प्रदेश के लोगों को बल्कि पूरे देश को हैरान कर दिया है. 38 साल के प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल में डेड घोषित कर दिया गया.
जिन्हें मालूम ना हो, उन्हें बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने दो शादी की थी. पहली शादी मालती देवी से की थी, जिन्होंने अखिलेश यादव को जन्म दिया था. वहीं उनकी दूसरी शादी साधना गुप्ता से की थी, जिन्होंने प्रतीक यादव को जन्म दिया था. अखिलेश यादव और प्रतीक यादव अपने नहीं लेकिन सौतेले भाई हैं. आइए जानते हैं, प्रतीक यादव के बारे में.
प्रतीक यादव का जन्म 7 जुलाई 1987 को मुलायम सिंह यादव के घर में हुआ था. हालांकि मुलायम सिंह यादव ने कई दिनों तक दो शादी की बात को दुनिया के सामने स्वीकारा नहीं था, लेकिन फिर बाद में उन्होंने मान लिया. प्रतिक यादव ने अपनी लगभग पूरी पढ़ाई लखनऊ में ही की है. लखनऊ के मॉन्टेसरी स्कूल में पढ़ाई करने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की. हालांकि इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा लंदन से प्राप्त की. वहां से उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की.
प्रतीक यादव के करियर के बारे में बात करें तो राजनीतिक दुनिया से उनका कोई संबंध नहीं रहा. उन्होंने रियल एस्टेट के क्षेत्र में अपने कदम जमा रखे थे. रिपोर्टों के मुताबिक प्रतीक कार के काफी शौकिन थे उनके पास कई महंगी लग्जरी कारों का कलेक्शन था. इसके साथ-साथ प्रतीक को फिटनेस फ्रीक भी बताया जाता है. उन्होंने फिटनेस के लिए अपना एक जिम बनावा रखा था, जिसका नाम द फिटनेस प्लैनेट बताया जा रहा है.
प्रतीक यादव शुरू से ही अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहते थे. ऐसे में उनके अचानक निधन ने कई लोगों के मन में सवाल छोड़ दिया है. हालांकि प्रतीक को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थी, लेकिन अचानक मौत होना सबके लिए आश्चर्य की बात है. कुछ रिपोर्ट का कहना है कि प्रतीक और उनकी पत्नी अर्पणा यादव के रिश्ते भी सही नहीं चल रहे थे. जिसके कारण प्रतीक यादव काफी परेशान रहने लगे थे. हालांकि अभी उनके निधन के पीछे का असली कारण पता नहीं चल पाया है.