लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का आज निधन हो गया. खबरों के अनुसार, उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था. इनका निधन कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. बता दें कि प्रतीक की उम्र 38 साल है. इस खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की हर दौड़ गई है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इनके शरीर का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि आखिर इनकी मौत हुई कैसे. इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजे इन्हें जब अस्पताल लाया गया उससे पहले ही इनकी मौत हो चुकी थी.
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | Prateek Yadav, Samajwadi Party founder Mulayam Singh Yadav's son and BJP leader Aparna Yadav's husband, passed away at Lucknow's Civil Hospital.
— ANI (@ANI) May 13, 2026
(Visuals from outside Lucknow Civil Hospital) pic.twitter.com/VFeMsPpCGc
समाजवादी पार्टी ने प्रतीक यादव के निधन को लेकर पोस्ट किया. पार्टी ने पोस्ट में लिखा, "प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें..."
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 13, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि!
बता दें कि प्रतीक यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. प्रतीक ने कभी राजनीति में कदम नहीं रखा. वो बिजनेस से जुड़े थे और हाई-प्रोफाइल लाइफ जीते थे. इनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन था.