आज, 13 मई 2026 बुधवार के दिन ग्रहों की चाल बता रही है कि लड़ाई और युद्ध हो सकते हैं. हालांकि इस समय सभी राशि वालों को झगड़े और किसी भी तरह के तनाव से बचने की सलाह दी गई है. आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का रिशिफल
मेष राशि वालों का दिन आज थोड़ा चुनौतियों से भरा रहने वाला है. आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज किसी भी विवाद में ना पड़े नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है.
आज वृषभ राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आपकी थोड़ी सी गलती किसी बड़े विवाद को जन्म दे सकती है. जितना संभव हो उतना बातों को इग्नोर करें नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है.
अभी कोई भी नया काम शुरू करने से बचें, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों से भी दूरी बनाकर रखें. दूसरों की मदद करने की कोशिश में खुद ना फंस जाए.
आज स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन थोड़ा परेशानियों से भरा रहने वाला है. अभी यात्रा करने से बचें, क्योंकि अभी की गई यात्रा आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है. व्यापार की दृष्टि से आपका दिन अच्छा रहने वाला है.
आज सिंह राशि वालों को संभल कर चलने की जरूरत है. सड़क पर संभल कर चलें, क्योंकि आज चोट-चपेट लगने की संभावना है. हालांकि व्यापार की दृष्टि से भी आपको संभल कर चलने की जरूरत है.
आज स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन अच्छा नहीं है. नौकरी के क्षेत्र में भी आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है. विवादों से बच कर चलें, नहीं तो लंबे समय तक विवाद में फंस सकते हैं.
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और कुछ पुराने लोगों से मुलाकात के बाद आपका मन प्रसन्न होगा. हालांकि नौकरी के क्षेत्र में संभल कर चलें.
आज आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. घर के बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपके लिए नई मुसीबत खड़ी हो सकती है.
घर पर बिल्कुल भी विवाद ना करें. अपनो से बड़ों की बात माने. कोई बड़ी खरीदारी करने से आज बचें. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहने वाला है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.
आज किसी भी विवाद में जबरदस्ती घूसने की कोशिश ना करें. दूसरों की समस्याओं को आज के लिए इग्नोर करें नहीं तो आपकी मुसीबत बढ़ सकती है. मंदिर जाना आपके लिए अच्छा रहेगा.
आज आपके धन हानी होने के संकेत नजर आ रहे हैं. इसलिए निवेश के क्षेत्र में थोड़ा सोच-समझकर फैसला लें. स्वास्थ्य आपका मिला-जुला रहने वाला है. पेट का ख्याल रखें और परिवार के साथ समय बिताएं.
आज आपका दिन थोड़ा घबराहट से भरा रहने वाला है. मानसिक रूप से अशांति रह सकती है. लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं है, इसलिए मन पर काबू रखें. परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं.