PM Modi Unveils Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी का दौरा कर रहे हैं. यहां उन्होंने लगभग 2,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिलान्यस भी किया. बता दें कि यह कार्यक्रम सेवापुरी के बनौली में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त भी जारी की. इसके तहत देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए.
वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण ने कई सामाजिक कल्याणकारी गतिविधियों में भी भाग लिया. इस कार्यक्रम में वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को 7400 से ज्यादा की एक्सेसरीज दी गई. ये एक्सेसरीज उनके दैनिक जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेंगी.
#WATCH | Varanasi, UP: Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone and inaugurates multiple development projects worth around Rs 2200 crores.
— ANI (@ANI) August 2, 2025
Source: DD pic.twitter.com/m7fKAvi3g5
प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक बड़े विकास पैकेज की भी बात की. इसमें बुनियादी ढांचे, खेती, हेल्थ सर्विसेज, टूरिज्म और शहरी विकास में सुधार शामिल है. इन प्रयासों का उद्देश्य इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लाइफस्टाइल में सुधार लाना है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत स्थानीय भाषा भोजपुरी में की, जिससे श्रोताओं को सम्मान और जुड़ाव महसूस हुआ.
#WATCH | Varanasi: PM Narendra Modi credits the 20th instalment of PM Kisan Samman Nidhi, an amount of more than Rs 20000 crores, into the bank accounts of 9.7 crore farmers.
— ANI (@ANI) August 2, 2025
Source: DD pic.twitter.com/7ULjd6flPv
उन्होंने इस दिन के आयोजन को भव्य किसान उत्सव बताते हुए कहा, "और जब काशी से कुछ जाता है, तो वह स्वतः ही प्रसाद बन जाता है." प्रधानमंत्री मोदी ने इस सभा के आध्यात्मिक समय पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, "यह सावन का महीना है, काशी की पावन धरती है और देश भर के किसानों से जुड़ने का अवसर है. इससे ज्यादा सौभाग्य की बात और क्या हो सकती है?"