Noida Police Encounter: सेंट्रल नोएडा के इकोटेक 3 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए. वहीं बाकी बदमाश मौके से फरार हो गए. इन बदमाशों के द्वारा 28 अगस्त को थाना क्षेत्र में घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था. यही नहीं यह गिरोह अपनी दहशत फैलाने व अपनी पहचान कायम करने के लिए टोपी व मुंह में अंगोछा बांधकर डकैती को अंजाम देते थे.
यह गिरोह बड़े ही शातिर किस्म का हैज जो टोपी पहनकर वारदात को अंजाम दिया करता था. पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गये और इनके बाकी साथी भागने में सफल रहे. पुलिस ने फरार डाकुओं को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं.
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी दी कि नोएडा के इकोटेक 3 थाना क्षेत्र में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई. मुठभेड के दौरान आमिर व गोलू उर्फ दिलशाद को गिरफ्तार किया गया है. दोनो अभियुक्त आमिर व दिलशाद को घायल अवस्था में इलाज हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया है. इन अपराधियों के द्वारा अपने अन्य 6 साथियों के साथ मिलकर अवैध अस्लाह से लैस होकर घर में घुसकर डकैती को अन्जाम दिया था.
बता दें कि 8 तारीख को इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के सरस्वती एनक्लेव में 8 से 10 बदमाशों ने एक घर मे घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था. लगभग 500 कैमरे की फुटेज 50 से ज्यादा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई . आज पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस दो बदमाशों को घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया है. डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को करीब 500 से अधिक कैमरे खंगालने पड़े थे. इसके साथ कैमरों में संदिग्ध दिख रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई.