menu-icon
India Daily

Noida News: दोनों बेटियों को फेंकने के बाद महिला ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, जानें घटना को क्यों दिया अंजाम?

Noida News: नोएडा सेक्टर- 49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में एक महिला ने दोनों बेटियों को फेंकने के बाद चौथी मंजिल से कूदकर छलांग लगा ली. मौके पर मां और एक बेटी की मौत हो गई जबकि एक बेटी गंभीर रूप से अस्तपताल में भर्ती है.

India Daily Live
Noida News: दोनों बेटियों को फेंकने के बाद महिला ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, जानें घटना को क्यों दिया अंजाम?

Noida News: नोएडा में 32 वर्षीय महिला ने अपनी दो बेटियों को चौथी मंजिल से फेंकने के बाद खुद छलांग लगा ली. जहां महिला और उसकी चार साल की बेटी की मौत हो गई, वहीं छोटी लड़की को गंभीर चोट आने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बारे में मिली शुरूआती जानकारी के मुताबिक महिला का पति मनोज अस्पताल की कैंटीन में काम के लिए बाहर गया था, वहीं उसकी सबसे बड़ी बेटी स्कूल गई हुई थी. इसी दौरान उस महिला ने दोपहर करीब 1 बजे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. 

इस वारदात को लेकर पुलिस का कहना है कि एक पड़ोसी ने फोन करके एक महिला की अपनी दो बेटियों के साथ इमारत से कूदने की जानकारी दी गई. जिसके बाद सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल तीनों को अस्पताल ले गई. अतिरिक्त डीसीपी (नोएडा) मनीष मिश्रा ने कहा कि दोनों लड़कियों में से बड़ी लड़की की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं तीन साल की एक लड़की अस्तपताल में भर्ती है. 

पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी 

पुलिस ने कहा कि वे यह पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया. उसके पति मनोज का कहना है कि दंपति की शादी को नौ साल हो गए थे और उन्हें न तो किसी वित्तीय समस्या थी और न ही किसी वैवाहिक कलह का सामना करना पड़ा. हमें अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला . मनोज ने दावा किया कि उसकी पत्नी को पिछले कुछ दिनों से बेचैनी महसूस हो रही थी. फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आत्महत्या के वजहों को पता लगाने में जुटी हुई है.

 

सम्बंधित खबर