नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर अपने बयान को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. कई बार वह बॉलीवुड सितारों का नाम ले लेते हैं जिसके कारण उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है. अब इस बीच वह अपने बयान में कई बार ऐश्वर्या राय का नाम ले चुके हैं जिसके बाद उन्हें काफी भला बुरा कहा जा रहा है.
What’s with politicians demeaning women in their speeches to get some brownie points in a sexist landscape?Dear #RahulGandhi ,sure someone has demeaned your own mother, sister similarly in the past & irrespective you ought to know better? Also, #AishwaryaRai dances beautifully.🙏🏾
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) February 21, 2024Also Read
- Centre Orders To Withhold X Accounts: सरकार और एलन मस्क के बीच तनातनी! अकाउंट-पोस्ट हटने पर मस्क कह गए इतनी बड़ी बात
- Satya Pal Malik CBI Raid: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर CBI का छापा, किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को लेकर रेड
- IND vs ENG 4th Test, Ranchi Pitch: रांची की पिच देख हैरान हुए बेन स्टोक्स, दिया चौंकाने वाला बयान
अब राहुल गांधी के इस बयान पर सिंगर सोना मोहापात्रा ने उनको खरी खोटी सुनाई है. उन्होंने कहा- 'सेक्सिस्ट की आड़ में कुछ राजनेता फायदा उठाने के लिए अपने भाषणों में महिलाओं को अपमानित करते हैं? प्रिय राहुल गांधी यकीनन किसी ने आपकी मां, बहन को इसी तरह अपमानित किया है. आपको बेहतर ढंग से पता होना चाहिए कि ऐश्वर्या राय बहुत सुंदर डांस भी करती हैं.'
दरअसल, हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि आपने अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के गरीब और पिछड़े लोगों को देखा? नहीं ना, आपने सिर्फ ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन और मोदी को देखा होगा. राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि वहीं दूसरी रैली में आपको ऐश्वर्या राय डांस करती दिखेंगी और अमिताभ बच्चन बल्ले-बल्ले करते दिखेंगे.
Dear @sonamohapatra - I wish you listen to what he said. He was not demeaning anyone he mentioned - it included celebrities and how they were invited to the event and not people from lower strata of the society. Expected better messaging from you. This is meh
— Monkey Bizz (@monkeybizman) February 21, 2024
अब सोना मोहापात्रा के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- डियर सोना काश आपने राहुल गांधी की बातों को सही से सुना होता, उनके कहने का मतलब था कि कोई भी इवेंट में बड़े-बड़े सेलेब्रिट्रीज बुलाए जाते हैं लेकिन पिछड़ी जाती वालों को आमंत्रित नहीं किया जाता है. आपसे एक अच्छे मैसेज की उम्मीद थी. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि राहुल गांधी ने और भी कई सितारों का नाम लिया आप सिर्फ ऐश्वर्या के बारे में क्यों बात कर रही हैं. आप बातों को घुमाए नहीं.