वीडियो में देखें किस तरह से नोएडा के कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
नोएडा में फैक्टरी मजदूरों का एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी की, जबकि पुलिस हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही थी. तस्वीरों में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी मजदूर नोएडा के फेज 2 में, जहां कई फैक्टरियां हैं
नोएडा: उत्तर प्रदsश के नोएडा में फैक्टरी मजदूरों द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन काफी हिसंक हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी भी की. सिर्फ यही नहीं, लोगों ने पुलिस की गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की. पुलिस हालात काबू करने की पूरी कोशिश कर रही है. ऑनलाइन कई वीडियोज सामने आ रही हैं, जिसमें इस विरोध प्रदर्शन का हिंसक रूप देखा जा सकता है.
वीडियोज में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी मजदूर नोएडा के फेज 2 में किस तरह से तोड़फोड़ और गाड़ियों में आग लगा रहे हैं. मजदूर वेतन बढ़ाने और दूसरी सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. क्षेत्र में तनाव को कंट्रोल में रखने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है. इस प्रदर्शन की वजह से सोमवार की सुबह नोएडा की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया है.
वीडियो में देखें किस तरह से लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं….
नोएडा के फेज 2 में गाड़ियों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की जा रही है. साथ ही पत्थरबाजी भी काफी ज्यादा की जा रही है, क्षेत्र की स्थिति काफी खराब हो गई है, जिसे काबू में करने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. नीचे देखें वीडियो
खबरों के अनुसार, नोएडा प्रशासन ने रविवार को कर्मचारियों की सभी मांगे स्वीकार कर ली हैं. सैलरी समय पर देने को लेकर 10 तारीख निर्धारित की गई है. साथ ही ओवरटाइम, फैक्ट्रियों में सीसीटीवी कैमरे जैसी शर्तें भी इनमें शामिल की गई है. हालांकि, यह मांगे रविवार को ही मान ली गई हैं, लेकिन आज फिर मजदूर सड़कों पर हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर क्या कुछ मांगे भी हैं, जिनका पूरा होना अभी बाकी है.
और पढ़ें
- नोएडा का 'Manic मंडे', मजदूरों के प्रदर्शन के कारण भारी जाम में घंटो तक फंसे रहे यात्री; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
- नोएडा फेज 2 में हिंसक हुआ प्रदर्शन, कर्मचारियों ने गाड़ियों को किया आग के हवाले
- ओवरटाइम पर दोगुना पेमेंट, समय पर सैलरी और बोनस सीधे अकाउंट में..., कर्मचारियों के प्रदर्शन पर CM योगी ने दिए निर्देश