menu-icon
India Daily

नोएडा का 'Manic मंडे', मजदूरों के प्रदर्शन के कारण भारी जाम में घंटो तक फंसे रहे यात्री; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

नोएडा की ओर आने वाले या फिर इधर से जाने वाले यात्रियों को इस समय भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि कर्मचारी अपनी कई मांगो के लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
नोएडा का 'Manic मंडे', मजदूरों के प्रदर्शन के कारण भारी जाम में घंटो तक फंसे रहे यात्री; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Courtesy: X (@ANI)

नोएडा के कई प्रमुख इलाकों में सोमवार सुबह से प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है. हजारों लोग ऑफिस के रास्ते में ही फंस गए हैं. ऐसे में लोगों की समस्या को कम करने के लिए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. 

प्रदर्शन मुख्य रूप से नोएडा फेज-2 में शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे सेक्टर 62, फेज-2, डीएनडी फ्लाईवे और फिल्म सिटी-मायामाया रोड तक फैल गया. यात्रियों के अनुसार, फिल्म सिटी से मायामाया के बीच मात्र चार किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से ज़्यादा समय लग गया. सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी है.

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी 

ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं. सोशल मीडिया पर डायवर्जन के बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि दिल्ली को जाने वाले यातायात को डायवर्जन कर संचालन किया जा रहा है. कृपया सुगम यातायात हेतु अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें. इसके साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस महा जाम के बारे में जानकारी दी है. एक यूजर ने लिखा कि कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन की वजह से डीएनडी पर ट्रैफिक रुक गया है. पिछले दो घंटों से नोएडा में एंट्री बंद है. आम जनता परेशान है, हज़ारों लोग फंसे हुए हैं. वहीं दूसरे ने यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि नोएडा सेक्टर 62 से सेक्टर 51 की तरफ का पूरा रास्ता जाम से भरा हुआ है. कोई ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आ रही. ऑफिस जाने वाले हम लोग घंटों फंसे हैं.

लोगों ने बताया सड़क का हाल 

कर्मचारियों ने पहले सड़क प्रदर्शन दिया. लेकिन देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई. कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर वाहनों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. पुलिस के साथ झड़प में पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुईं और एक कार में आग लगा दी गई. हालांकि स्थिति कंट्रोल में बताई जा रही है. ट्रैफ़िक पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कदम उठाए हैं. वैकल्पिक रूटों पर डायवर्शन लगाए गए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने अपील की है कि लोग जाम वाले इलाकों से बचकर यात्रा करें और सुबह के समय में थोड़ी देरी से निकलें.