Bigg Boss 20

Bigg Boss 20: काशवी ने स्काउट को दिया झटका! लव गिल पर लगाए गंभीर आरोप, छोड़ेंगे शो?

बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों स्काउट ओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा का विषय बन गई हैं. अब इस मामले में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी की एंट्री हो गई है.

X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों स्काउट ओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा का विषय बन गई हैं. अब इस मामले में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी की एंट्री हो गई है. रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी आई और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की. काशवी ने लव गिल पर उन्हें मैनिपुलेट करने का आरोप लगाया. वहीं, स्काउट काशवी के सामने भावुक हो गए और उन्हें खोने के डर से शो छोड़ने तक की बात कह दी.

रोहित शेट्टी के सामने काशवी की एंट्री:

रविवार के एपिसोड में रोहित शेट्टी शो होस्ट कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने स्काउट को बताया कि उनसे मिलने कोई आया है. जैसे ही काशवी स्टेज पर पहुंचीं, स्काउट हैरान रह गए. काशवी ने शुरुआत में ही तंज कसते हुए पूछा, तनमय, मसाज पार्लर कैसा चल रहा है? उनके इस सवाल से स्काउट अनकंफर्टेबल दिखाई दिए.

इसके बाद काशवी ने स्काउट के साथ बात करने से पहले लव गिल से सवाल किए. उन्होंने पूछा कि क्या लव अपने मुंहबोले भाइयों के साथ भी इसी तरह व्यवहार करती हैं. काशवी ने आरोप लगाया कि लव की वजह से स्काउट अपने खेल से भटक रहे हैं.


ट्रॉफी जीतने आए हो या लव के पीछे घूमने?

काशवी ने स्काउट को याद दिलाया कि गेमिंग कम्युनिटी और उनके फैंस उन्हें लगातार सपोर्ट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह खुद भी उनकी वॉच पार्टी करती हैं और चाहती हैं कि स्काउट शो में अच्छा परफॉर्म करें. काशवी के मुताबिक, स्काउट पहले ट्रॉफी जीतने के लिए मेहनत करते थे, लेकिन अब उनका ध्यान खेल से ज्यादा लव के साथ नजदीकियों पर है. उन्होंने लव पर स्काउट को अपने जाल में फंसाने और मैनिपुलेट करने का आरोप भी लगाया.

स्काउट हुए भावुक, शो छोड़ने की कही बात:

काशवी की बातें सुनकर स्काउट भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि वह काशवी को खोना नहीं चाहते और उन्हें सिर्फ दोस्त के रूप में नहीं देखते. स्काउट ने यहां तक कह दिया कि अगर काशवी उनसे दूर हो गईं, तो वह शो छोड़ने के लिए भी तैयार हैं. इस पर रोहित शेट्टी ने स्काउट को समझाया कि उन्हें ऐसी भावुक बातें करने के बजाय काशवी की सलाह पर ध्यान देना चाहिए. रोहित ने स्काउट और लव के बीच होने वाली मसाज को लेकर भी सवाल उठाए और उन्हें अपने व्यवहार पर विचार करने की सलाह दी.

लव गिल भी हुईं भावुक, अब क्या होगा?

स्टेज से जाने से पहले स्काउट ने काशवी से लव यू कहा. लेकिन काशवी ने साफ कर दिया कि अब सिर्फ बातों से कुछ नहीं होगा. उनके मुताबिक, स्काउट के आगे के कदम ही बताएंगे कि वह अपने रिश्ते को लेकर कितने गंभीर हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह स्काउट को सपोर्ट करती रहेंगी.

वहीं, शो के लेटेस्ट प्रोमो में लव गिल भी भावुक नजर आईं और उनकी तबीयत ठीक नहीं दिखी. इस पूरे घटनाक्रम के बाद दर्शकों के मन में सवाल है कि क्या स्काउट और लव की दोस्ती में दूरी आएगी या स्काउट अपने रिश्ते को संभालने की कोशिश करेंगे.