menu-icon
India Daily

मंदिर में की गर्लफ्रेंड से शादी, लड़की की फैमिली ने कुल्हाड़ी से काटकर मारा

रतगहा गांव निवासी अंकुल कुमार, पुत्र राकेश कुमार, का उसी गांव की रोशनी नामक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. इस रिश्ते का रोशनी के पिता सुमन सरोज और उनके परिवार ने शुरू से ही विरोध किया.

Gyanendra Sharma
मंदिर में की गर्लफ्रेंड से शादी, लड़की की फैमिली ने कुल्हाड़ी से काटकर मारा
Courtesy: Social Media

Kaushambi murder: यूपी के कौशांबी में एक सनसनीखेज वारदात हुआ है. एक लड़के को कुल्हाड़ी से काटकर मार दिया गया. मामला प्रेम विवाह का बताया जाता है. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. प्रेम विवाह करने वाले 21 वर्षीय युवक अंकुल कुमार की ससुराल वालों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

रतगहा गांव निवासी अंकुल कुमार, पुत्र राकेश कुमार, का उसी गांव की रोशनी नामक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. इस रिश्ते का रोशनी के पिता सुमन सरोज और उनके परिवार ने शुरू से ही विरोध किया. परिवार की असहमति के बावजूद, अंकुल और रोशनी ने बीते अप्रैल में प्रेम विवाह कर लिया. इस फैसले से रोशनी का परिवार बेहद नाराज हो गया और दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया.

धमकियों का सिलसिला और बढ़ता विवाद

प्रेम विवाह के बाद अंकुल को कथित तौर पर ससुराल पक्ष से लगातार धमकियां मिल रही थीं. चरवा के रतगहा निवासी 21 वर्षीय अंकुल कुमार पुत्र राकेश कुमार का गांव की ही रोशनी के साथ प्रेम संबंध था. इस रिश्ते को लेकर रोशनी के पिता सुमन सरोज नाराज रहते थे. दो माह पहले अंकुल की पत्नी रोशनी अपने मायके गई. इसके बाद मायके वाले रोशनी की विदाई नहीं कर रहे थे. इसको लेकर अंकुल नाराज रहता था. कई बार ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद भी हो चुका था.

कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या

ससुराल पक्ष के लोगों ने अंकुल को उसके से बाहर बुलाया और कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इस क्रूर वारदात ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.