menu-icon
India Daily

 जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट! CM योगी ने कैबिनेट बैठक के बाद किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने का ऐलान किया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई भी दी.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
 जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट! CM योगी ने कैबिनेट बैठक के बाद किया ऐलान
Courtesy: @IndianTechGuide

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को बताया कि नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा. नए नाम की घोषणा करते हुए उन्होंने इसे नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा बताया.

पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर बधाई

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 7 अक्टूबर देश के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर बधाई दी. मोदी ने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में यह यात्रा शुरू की थी.

विकास और सुशासन पर क्या बोले सीएम योगी?

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के बीच विशेष संबंध हैं. उनके मुताबिक, केंद्र और राज्य के साझा प्रयासों से प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है. उन्होंने कहा कि सरकार ने सुशासन, कानून-व्यवस्था, आधुनिक बुनियादी ढांचे और निवेश को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया है.

काशी से शुरू हुआ जुड़ाव

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के वर्ष 2014 में काशी आने का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ उनका जुड़ाव समय के साथ और मजबूत हुआ है. मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य में बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के प्रयास किए गए हैं, जिससे प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है.Jewar Airport, Narendra Modi, Yogi