हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 141 के पास एक डबल-डेकर बस और एक वैन की टक्कर हो गई.
अधिकारियों को सुबह करीब 4:15 बजे इस घटना की जानकारी मिली थी. इस हादसे में दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रही एक वैन की टक्कर नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल-डेकर बस से हुई. क्या है पुलिस का कहना, चलिए जानते हैं.
#WATCH | Hathras, Uttar Pradesh: 6 people died after an Eeco van, which was going from Delhi to Dholpur, Rajasthan, was hit from behind by a double-decker bus
Additional Superintendent of Police Ramanand Kushwaha said, "A call was received about an accident near the 141… pic.twitter.com/xrXFgXnaEP— ANI (@ANI) March 3, 2026Also Read
- यूपी में होली में ट्रेन से घर जाने वालों की टेंशन खत्म, यहां जानें कैसे आराम से मिल जाएगा टिकट?
- यूपी के बहराइच में खूनी संघर्ष, दो भाइयों की लड़ाई में चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या; दो अस्पताल में भर्ती
- इजराइल ईरान जंग से सर्राफा बाजार में भूचाल, 24 घंटे में 13 हजार बढ़ा सोना; क्या 2 लाख पहुंचेगा गोल्ड के रेट
ASP रामानंद कुशवाहा ने कहा कि आज सुबह करीब 4:15 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर 141 माइलस्टोन के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई. उन्होंने बताया कि इस हादसे को लेकर एक कॉल आई. हादसे को लेकर जानकारी मिली कि एक ईको वैन, जो दिल्ली से धौलपुर जा रही थी, उसे नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी.
साथ ही बताया कि ईको में कुल 13 लोग सवार थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. ईको को चला रहा ड्राइवर सुरक्षित है. मामले को लेकर जांच की जा रही है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है." देखें पोस्ट-
#WATCH हाथरस(उत्तर प्रदेश): सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत पर ASP रामानंद कुशवाहा ने कहा, "सुबह करीब 4:15 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर 141 माइलस्टोन के पास एक सड़क दुर्घटना की कॉल आई थी. पता चला कि एक ईको वैन, जो दिल्ली से धौलपुर जा रही थी, उसे नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस… pic.twitter.com/SnQRzBKWbp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2026
पुलिस ने बताया कि हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इलाज के दौरान छह घायलों को मृत घोषित कर दिया. बाकी घायल यात्रियों का मेडिकल इलाज चल रहा है. वैन का ड्राइवर सुरक्षित बच गया.