menu-icon
India Daily

'श्रद्धालुओं से सर-मैडम कहें और हाथ जोड़कर अभिवादन करें', महाशिवरात्रि को लेकर यूपी पुलिस को मिले निर्देश

महाशिवरात्रि से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने काशी विश्वनाथ में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अविवादन करें और सम्मानपूर्वक उन्हें सर या मैडम कहकर संबोधित करें.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
'श्रद्धालुओं से सर-मैडम कहें और हाथ जोड़कर अभिवादन करें', महाशिवरात्रि को लेकर यूपी पुलिस को मिले निर्देश
Courtesy: pinterest

महाशिवरात्रि से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने काशी विश्वनाथ में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अविवादन करें और सम्मानपूर्वक उन्हें सर या मैडम कहकर संबोधित करें. 

यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को एक सुगम और सम्मानजनक ऐहसास हो सके. उत्तर प्रदेश पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि महाशिवरात्री पर वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम पर एक विनम्रतापूर्ण दृष्टिकोण अपनाएं.

यह निर्देश मंदिर परिसर के भीतर त्र्यंबकेश्वर हॉल में आयोजित एक बैठक के बाद जारी किए गए जिसमें अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के प्रति पुलिस के व्यवहार पर चर्चा की.

अपशब्दों का प्रयोग ना करें

कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे कठोर और अपशब्दों का प्रयोग न करें और किसी भी प्रकार के अभद्र व्यवहार से बचें.  अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि दुर्व्यवहार करने पर कड़ी व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

15-20 लाख श्रद्धालुओं के आने की आशंका

वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर में लगभग 15-20 लाख श्रद्धालुओं के आने की आशंका है. संभावित भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को संवाद और जनसंचार कौशल में सुधार के लिए ट्रेनिंग दी गई है.

अधिकारियों के अनुसार, एंट्री गेट और मंदिर परिसर में तैनात सभी कर्मचारी हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन करेंगे और उन्हें सर-मैडम कहकर संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजनों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि वे बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें. पूरे कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारी नियंत्रण कक्ष से मंदिर परिसर में तैनात कर्मियों पर नजर रखेंगे.