menu-icon
India Daily

4 साल की मासूम के साथ दरिंदे ने किया रेप फिर कर दी हत्या, पुलिस के साथ मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने वाले आरोपी पर पुलिस ने गोली चला दी. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली चली.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
4 साल की मासूम के साथ दरिंदे ने किया रेप फिर कर दी हत्या, पुलिस के साथ मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली
Courtesy: Pinterest

योगी सरकार ने एक बार फिर से इस बात का सबूत पेश किया है कि अपराधी, चाहे वे किसी भी धर्म का हो हो, उसे माफ नहीं किया जाएगा. गाजियाबद के नंदग्राम थानक्षेत्र के एक व्यक्ति ने चार साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने इस अपराध को छिपाने के लिए एक और अपराध किया.

गोरव प्रजापति ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी. पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद अपने जुर्म को कबूल कर लिया. इस मामले का खुलासा आरोपी के रुमाल से हुआ. जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

कैसे दिया घटना को अंजाम?

यह मामला सोमवार शाम की है. जब बच्ची अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. परिवार के अनुसार, पड़ोसी युवक गौरव प्रजापति ने उसे टॉफी या आइसक्रीम दिलाने के बहाने गोद में उठाकर ले गया. हालांकि जब बच्ची वापस नहीं लौटी तो बड़े भाई ने बहन ने पिता को फोन किया. इसके बाद पूरे परिवार ने आसपास में खोजबीन शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला. इसी बीच देर रात डायल 112 पर सूचना मिली कि नंदग्राम क्षेत्र में एक छोटी बच्ची का शव पड़ा है. पुलिस ने शव को बरामद किया. इसके बाद परिजनों ने शव की पहचान की, इसके बाद पूरे परिवार में सदमा लग गया. पुलिस जांच में बच्ची के शरीर पर कई जगह चोटें मिलीं, सिर पर भी गंभीर चोट के निशान थे.

पुलिस के साथ मुठभेड़

जांच में पाया गया कि बहुत ज्यादा खून बहने के कारण बच्ची की मौत हो गई. जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि की गई. परिजनों ने बताया कि आरोपी गौरव प्रजापति भी इसी इलाके का रहने वाला है. वह पहले से घर आता-जाता था. पुलिस ने परिजनों के शक पर गौरव प्रजापति को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया. उसने बताया कि हत्या के बाद खून से सना रुमाल झाड़ियों में फेंक दिया था.

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सबूत बरामद करने के लिए उसे घटनास्थल ले ले गया. जहां पर उसने पहले से छिपाए अवैध हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और गौरव के दोनों पैरों पर गोली मार दी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. घायल आरोपी को जिला अस्पताल गाजियाबाद में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच अभी भी जारी है.