menu-icon
India Daily

Mahakumbh Fire Video: महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट, कई टेंट आग में जलकर राख; चारों तरह धुएं का गुबार

महाकुंभ मेले में एक टेंट में आग लग गई. जिसके बाद उसके चपेट में आसपास की अन्य टेंटे भी आ गई है. वहां मौजूद स्थानिय अधिकारी, पुलिस और दमकल की टीम साथ मिलकर इस आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
Mahakumbh Fire Video: महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट, कई टेंट आग में जलकर राख; चारों तरह धुएं का गुबार
Courtesy: Social Media

Mahakumbh Fire Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले से एक बुरी खबर सामने आ रही है. मिल रही जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम महाकुंभ मेले में आग लग गई. जिसके कारण वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई है. 

आग की सूचना मिलने के बाद दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. स्थानीय अधिकारियों ने पुलिस और दमकल की टीमों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश में जुटी है. मिल रही जानकारी के मुताबिक यह आग एक कैंप साइट पर लगी है. जिसकी वजह से आसपास के कई और टेंट चपेट में आ गए हैं. 

जनहानि की खबर नहीं

मिल रही जानकारी के मुताबिक ये घटना गंगा पुल के पास घटी है. इस घटना के कारण लोगों में डर का माहौल बन गए हैं. आसपास के लगो आनन-फानन में वहां से निकलने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई जनहानि की खबर नहीं है. हालांकि इस आग में लाखों के सामान जल कर खाक हो गए हैं. नुकसानों के आकलन के लिए अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आग सिलेंडर फटने की वजह से लगी है. 

सिलेंडर फटने से लगी आग 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि कैंप में मौजूद कुछ श्रद्धालु खाने बनाने के लिए सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे थे. इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया और आग लग गई. धीरे-धीरे इस आग ने कुछ समय के अंदर 25 टेंटों तक अपने पैर पसार लिए. जिसकी वजह से लोगों में डर का माहौल है. हालांकि इस आग पर काबू पाने के लिए दर्जन भर गाड़ियां मौके पर पहुच चुकी है. आसपास के लोगों के मुताबिक जिस जगह पर आग लगी, उसके आसपास लगभग 500 लोग मौजूद थे. लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. आग की वजह से हुए नुकसान का पता करने के लिए कुछ समय का इंतजार करना होगा.