बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित काले आम चौराहे पर एक नॉनवेज होटल में वेज खाने में हड्डी निकल आई. ग्राहक अपना खाना लेकर मालिक का पास पहुंचा और उससे इसका जवाब मांगा. मालिक और उसके बीच बहस शुरू हो गई और जल्द ही दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसों की बरसात होने लगी. इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
होटल में खाना खाने आए एक ग्राहक ने प्लेट में वेज खाना ऑर्डर किया. खाने में उसने हड्डी देखी, तो तुरंत रेस्टोरेंट के मालिक से शिकायत की. यह शिकायत जल्द ही तीखी और हिंसक बहस में बदल गई. दोनों पक्षों ने अपना आपा पूरी तरह से खो दिया. देखते ही देखते, बात हाथापाई तक पहुंच गई और अंदर जमकर लात-घूंसे चलने लगे.
🚨 SHOCKING! A customer allegedly found a chicken bone in a “pure veg” dish at a restaurant run by Mirza Kamran in Bulandshahr, UP.
When he complained, he was reportedly assaulted by Kamran and staff.
FIR registered; Kamran and 6 staff members taken into custody. pic.twitter.com/bXPODOmK8I— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) May 1, 2026Also Read
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि शुरू में जुबानी जंग चल रही थी. देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरें को बुरी तरह पीटते हुए दोनों पक्ष एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं और अंदर भारी अफरा-तफरी मच गई.
इस मामले ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया. होटल मालिक ने पड़ोस के एक अन्य होटल संचालक पर गंभीर आरोप लगाए. उसने कहा कि यह पारिक प्रतिस्पर्धा के कारण उसके खिलाफ रची गई साजिश है. आरोपी पड़ोसी होटल मालिक ने इन दावों को झूठा बताते हुए पूरी तरह खारिज कर दिया है.
स्थानीय पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर होटल का सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे फुटेज की जांच कर रहे हैं और दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.