menu-icon
India Daily

चिकन करी में छिपकली मिलने के बाद BHU में विरोध प्रदर्शन, कई स्टूडेंट्स की बिगड़ी तबीयत

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के मेस में चिकन करी में छिपकली मिली, जिसके बाद स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किमया. जानें क्या है पूरा मामला.

Shilpa Shrivastava
चिकन करी में छिपकली मिलने के बाद BHU में विरोध प्रदर्शन, कई स्टूडेंट्स की बिगड़ी तबीयत
Courtesy: X (@Benarasiyaa)

वाराणसी: यूपी के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में बड़ा विवाद खड़ा हो गया. यहां के हॉस्टल में स्टूडटेंस को चिकन करी में छिपकली मिली. बता दें कि डालमिया हॉस्टल के मेस में चिकन करीब परोसी गई, जिसमें एक मरी हुई छिपकली मिली. इसे देखते ही स्टूडेंट्स में गुस्सा भर गया और विरोध प्रदर्शन होने लगे. छात्रों के अनुसार, हॉस्टल के लगभग 30 से 40 बच्चे यह करी खा चुके थे. इसके बाद किसी की नजर इस छिपकली पर पड़ी. 

छिपकली मिलने के कुछ ही देर बाद कई स्टूडेंट्स की तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें उल्टी जैसा लगने लगा, जिससे हॉस्टल के अंदर अफरा-तफरी मच गई. विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी ने वॉर्डन को घेर लिया और साफ-सफाई में लापरवाही बरतने के लिए हॉस्टल प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली.

छात्रों ने वार्डन का किया घेराव:

इस मामले का वीडियो और फोटो भी तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ छात्रों ने वार्डन का घेराव किया और मेस के ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. यूनिवर्सिटी प्रॉक्टोरियल बोर्ड और हॉस्टल के वॉर्डन मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए. इस मामले को लेकर स्टूडेंट्स ने एक लिखित शिकायत भी दर्ज की, जिसमें उन्होंने खाने की खराब क्वालिटी, साफ सफाई और पीने के साफी पानी की किल्लत जैसी समस्याओं के बारे में बताया. 

मेस संचालक ने दी सफाई:

मेस संचालक अरविंद चौरसिया ने कहा कि गर्मियों के दिनों में छिपकलियां अक्सर रसोई के इलाके में घुस आती हैं. उन्होंने दावा किया कि हो सकता है कि कोई छिपकली गलती से खाने में गिर गई हो. हालांकि, स्टूडेंट्स ने इस बहाने को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वो इससे पहले भी साफ-सफाई को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है. 

हॉस्टल प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया कि मेस संचालक को तुरंत हटा दिया जाएगा. साथ ही कहा कि सभी समस्याओं को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा. इसके बाद विरोध कर रहे स्टूडेंट्स अपने-अपने कमरों में लौट गए.