उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है. यहां बारिश के कारण दो मकान जमींदोज हो गया है.इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है.जानकारी के मुताबिक दोनों मकान बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वारा 4ए को जाने वाली सिल्को गली वाले रास्ते में स्थित है. फिलहाल मलबे से एक महिला का शव बरामद किया गया है. बाकी कुछ और लोगों के दबे होने की खबर आ रही है.
यह खबर चौक थाना क्षेत्र में पड़ने वाले इस इलाके की खोआ गली की है. जहां देर रात जब सब लोग सो रहे थे तभी अचानक यह हादसा हुआ है. दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को घरों से बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला.
फिलहाल जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार कुल 9 लोग इस हादसे का शिकार हुए जिसमें एक महिला का शव सहित सात लोगों को बाहर निकाल लिया गया है बाकी 3 अभी भी मलबे में दबे हैं.
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: वाराणसी संभागीय आयुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया, "...यहां दो मकान गिरे थे... 9 लोगों में से 7 लोगों को रेस्क्यू करने की आवश्यकता पड़ी जिसमें से एक महिला की दुखद मृत्यु हुई है। अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं... एक महिला कांस्टोबल भी जख्मी हुई है... लोगों को… https://t.co/vDcgEbdT0R pic.twitter.com/RIvQAcyzfq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2024
वाराणसी के जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने बताया कि तंग रास्ता और गली होने की वजह से रेस्क्यू मिशन में काफी दिक्कत आ रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर 4 की जगह 1 नंबर गेट से एंट्री दी जा रही है. वहीं मकान मालिक राजेश गुप्ता इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं. फिलहाल दीवार कैसे गिरी इस कोई अधिकारी बयान भी सामने नहीं आया है, जांच जारी है. हालांकि शुरुआती कारण बारिश को ही बताया जा रहा है.
#WATCH | Uttar Pradesh: A house collapsed near Kashi Vishwanath temple in Varanasi. Many feared trapped. Rescue and search operations underway. Further details awaited. pic.twitter.com/8Rc98hmcex
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2024