menu-icon
India Daily

Hapur News: बारिश में नहा रहा था 14 साल का आतिफ, तभी आसमान से बरपा कहर, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर

पूरे भारत में मानसून अपना कहर दिखा रहा है. देश के अधिकांश हिस्से इस समय जलमग्न है. राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल का बूरा हाल है. उत्तरकाशी बादल फटने के बाद की त्रासदी से गुजर रहा है.

garima
Edited By: Garima Singh
Hapur News: बारिश में नहा रहा था 14 साल का आतिफ, तभी आसमान से बरपा कहर, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर
Courtesy: X

Death due to lightning: पूरे भारत में मानसून अपना कहर दिखा रहा है. देश के अधिकांश हिस्से इस समय जलमग्न है. राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल का बूरा हाल है. उत्तरकाशी बादल फटने के बाद की त्रासदी से गुजर रहा है. इन सब के बीच यूपी के हापुड़ से भी एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां आकाशीय बिजली अप्रत्याशित त्रासदी का कारण बन गई. जिसने न केवल एक परिवार को, बल्कि पूरे समुदाय को गहरे दुख में डुबो दिया.

हापुड़ जिले के धौलाना इलाके में स्थित पिपलैडा गांव में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. 14 साल का किशोर आतिफ, जो बारिश के मौसम का आनंद लेते हुए अपने घर के बाहर नहा रहा था, अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. इस भीषण हादसे में आतिफ की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना इतनी अचानक और भयावह थी कि पूरे गांव में सन्नाटा छा गया.

परिवार और गांव में शोक की लहर

आतिफ के परिवार के लिए यह हादसा किसी बुरे सपने से कम नहीं था. एक पल में हंसी-खुशी बारिश का लुत्फ उठाने वाला किशोर हमेशा के लिए उनकी आंखों से ओझल हो गया. इस घटना ने न केवल आतिफ के परिवार को, बल्कि पूरे समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया.

कैमरे में कैद हुआ मंजर 

ये पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. यह फुटेज न केवल इस हादसे की भयावहता को दर्शाता है, बल्कि यह भी चेतावनी देता है कि बारिश के दौरान खुले में रहना कितना जोखिम भरा हो सकता है. स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आतिफ अपने एक अन्य दोस्त के साथ बारिश का पूरा आनंद ले रहा है. तभी अचानक वो झुकता और और जैसे ही दोबारा खड़े की कोशिश करता है तभी आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिरी. जिससे तेज लपट दिखाई पड़ी और किशोर सीधा नीचे गिर पड़ा.