जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में बुधवार रात पीजी महिला कॉलेज के पीछे स्थित एक कार सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि अंदर खड़े कई वाहन जल गए. रात 10 बजे सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची. आग की तीव्रता को देखते हुए कुल 12 दमकल गाड़ियां लगाई गईं. कड़ी मशक्कत के बाद फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया.
फायर ऑफिसर जलज घसिया ने बताया कि यह जगह कार रिपेयर और मेंटेनेंस सेंटर है. ज्यादातर कर्मचारी काम खत्म कर घर जा चुके थे. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है. सेंटर में पेंट और अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे होने से आग तेजी से फैली. अंदर 50 से ज्यादा वाहन थे. कई वाहन आग की चपेट में आ गए. नुकसान की सही संख्या अभी आंकी जा रही है.
Jodhpur, Rajasthan: Chief Fire Officer Jalaj Ghasiya says, "We received information about the fire around an hour ago, following which two fire tenders were immediately dispatched to the spot. On reaching the site, we found that the fire had broken out at a Maruti Suzuki repair… pic.twitter.com/UxWBQlMTJ9
— IANS (@ians_india) August 5, 2026Also Read
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को प्रभावित स्थान से दूर किया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. आग पूरी तरह काबू में आ चुकी है और कारण की जांच जारी है. आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने व बचाव कार्य शुरू किया.
Jodhpur, Rajasthan: A massive fire broke out at around 10 pm at a car service centre located behind PG Mahila Mahavidyalaya, triggering panic in the area. The blaze rapidly spread through the premises, engulfing more than 50 vehicles parked at the service centre. Fire brigade and… pic.twitter.com/s34KoYIrja
— IANS (@ians_india) August 5, 2026
इससे पहले जून में झुंझुनू में स्कूल वैन में आग लग गई थी. वैन में 8-10 बच्चे सवार थे. ड्राइवर ने तुरंत वैन रोकी और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. किसी बच्चे को चोट नहीं आई. 9 जून को जयपुर के खो नागोरियान इलाके में एक अवैध पटाखा यूनिट में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई थी और 5 घायल हुए थे.