menu-icon
India Daily

जयपुर:19 लोगों की हत्या करने वाला डंपर चालक पब्लिक के हत्थे चढ़ा, वीडियो में देखें कैसे हुई धुनाई

जयपुर में नशे में धुत डंपर चालक ने तेज रफ्तार में बाइक और लोगों को रौंद दिया. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पकड़कर जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडिया सामने आया है.

auth-image
Edited By: Kuldeep Sharma
dumper driver video india daily
Courtesy: @dineshbohrabmr

जयपुर: सोमवार की रात हुए भयानक सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे नशे में धुत डंपर चालक ने पहले बाइक सवार को कुचला और फिर सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए आगे चला गया. 

वहीं घटना के तुरंत बाद गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा. चालक की पिटाई का भी वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग कार पर चढ़कर चालक की पिटाई कर रहे हैं.

गुस्साए लोगों ने डंपर चालक को जमकर पीटा

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और गुस्से में डंपर चालक को पकड़ लिया. कुछ लोग उसे डंपर से खींचकर नीचे उतार रहे थे, तो कुछ ने उसे जमकर पीटा. नीचे खड़े अन्य लोग अपने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर रहे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि जनता का गुस्सा इस कदर था कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा. घटना के वीडियो में पूरी पिटाई और हड़कंप साफ देखा जा सकता है.

पहले बाइक और फिर लोगों को कुचला

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि डंपर चालक सबसे पहले एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारता है, जिससे वह सड़क पर गिर जाता है. इसके बाद डंपर सड़क किनारे खड़े लोगों और वाहनों को रौंदता हुआ आगे बढ़ता है. कुछ लोग भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई लोग सड़क पर गिर जाते हैं. हादसे का मंजर इतना भयावह था कि आसपास के लोग डर के मारे कुछ समय तक पास नहीं जा पाए.

19 मौत और कई घायल

पुलिस के अनुसार, हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को कांवटिया अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक कुछ मरीजों की हालत गंभीर है. मृतकों के परिजन और घायलों के रिश्तेदारों का अस्पतालों में रो-रोकर बुरा हाल हैं. घटना ने पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है.

नशे में था ट्रक चालक

जांच में पता चला कि डंपर चालक हादसे के समय नशे में था. हादसे के तुरंत बाद वह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया और चालक की तलाश में कई टीमें लगा दी हैं. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि डंपर बिना वैध परमिट शहर में घुसा था और भारी माल से लदा हुआ था. पुलिस गुस्साए लोगों की शिकायतों को भी ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट मंत्रियों को अस्पताल भेजकर घायलों को सर्वोत्तम उपचार देने के निर्देश दिए.