menu-icon
India Daily

Punjab Weather: पंजाब में फिर लौटेगा मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब में अगले तीन दिनों तक मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी. 25 जुलाई को तीन जिलों में येलो अलर्ट और 27 जुलाई को तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
Punjab Weather: पंजाब में फिर लौटेगा मानसून का जोर,  कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Courtesy: Chatgpt (Representative image)

चंडीगढ़: पंजाब में पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार अगले तीन दिनों तक धीमी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 24 और 26 जुलाई को राज्य के किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि 25 जुलाई को तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा, जबकि 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है. 

लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शुक्रवार को पंजाब के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. 

अन्य जिलों में कैसी है स्थिति?

अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली सहित पूरे राज्य में किसी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

आने वाले दिनों में कैसी होगी स्थिति?

25 जुलाई को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों के लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. राज्य के अन्य जिलों में सामान्य मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी.

26 जुलाई को भी पूरे पंजाब में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है और किसी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि 27 जुलाई से मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर और रूपनगर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट रहेगा.

कितना है तापमान?

गुरुवार को हुई बारिश के बाद राज्य में तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया और लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिली. अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई. बठिंडा हवाई अड्डे पर सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं चंडीगढ़, पटियाला, लुधियाना, मोहाली, बरनाला, फरीदकोट और अमृतसर में भी तापमान सामान्य के आसपास रहा.