menu-icon
India Daily

पाकिस्तान का अमृतसर में ड्रोन हमला नाकाम, इंडियन आर्मी ने जारी किया हवा में ध्वस्त करने का वीडियो

सेना की तरफ से पोस्ट साझा करते हुए कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं.ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह लगभग 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
पाकिस्तान का अमृतसर में ड्रोन हमला नाकाम, इंडियन आर्मी ने जारी किया हवा में ध्वस्त करने का वीडियो
Courtesy: ADG PI - INDIAN ARMY

Indian Pakistan tension: कहते हैं कुछ लोग कभी नहीं सुधरते. पाकिस्तान का भी यही हाल है. हमारे भारत देश ने उसे बार-बार मौका दिया लेकिन वो है कि सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. भारतीय सशस्त्र बलों ने गुरुवार को पंजाब के अमृतसर के एक गांव में पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमलों को बेअसर कर दिया है. आतंकिस्तान ने अपनी हरकतों को दिखाते हुए सुबह पांच बजे अटैक किया. अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए. वायु रक्षा इकाइयों ने तुरंत ही दुश्मन के ड्रोनों को घेर लिया और उन्हें नष्ट कर दिया. सेना की तरफ से कुछ वीडियो और फोटो को भी शेयर किया गया है.

यह तब हुआ जब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव बढ़ाते हुए कई स्थानों पर हवाई हमले किए. एएनआई द्वारा साझा किए गए फुटेज में सेना द्वारा वस्तु को रोके जाने पर जोरदार विस्फोट होता हुआ

भारतीय सेना ने एक्स हैंडल पर जारी किया वीडियो 

सेना की तरफ से पोस्ट साझा करते हुए कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं. ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह लगभग 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए. हमारी वायु रक्षा इकाइयों ने तुरंत ही दुश्मन के ड्रोनों को घेर लिया और उन्हें नष्ट कर दिया.भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान का यह प्रयास अस्वीकार्य है. भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी.