menu-icon
India Daily

क्या देश छोड़कर भागने की तैयारी में है फरमान? मोनालिसा केस में सनोज मिश्रा ने वीडियो को बताया फेक; मां ने की ये अपील

मोनालिसा केस में डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फरमान के वीडियो को फेक बताया है और उसके देश से भागने की आशंका जताई है. मां ने भी साजिश का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
क्या देश छोड़कर भागने की तैयारी में है फरमान? मोनालिसा केस में सनोज मिश्रा ने वीडियो को बताया फेक; मां ने की ये अपील
Courtesy: @AbhayJatav__ and @jsuryareddy x account

खरगोन: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा के केस में एक नया मोड़ आ गया है. उसके पति फरमान खान ने एक वीडियो जारी करके दावा किया है कि मोनालिसा भाग गई है. फरमान के इस वायरल वीडियो के जवाब में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक तीखा बयान जारी किया है. उन्होंने उस वीडियो को फर्जी बताया है, जिसमें फरमान को अजमेर और पुष्कर में मोनालिसा को ढूंढ़ते हुए दिखाया गया है.

सनोज मिश्रा ने जोर देकर कहा, 'यह वीडियो फर्जी है. फरमान इसका फायदा उठाकर किसी दूसरे देश भाग सकता है. वह नेपाल के रास्ते बांग्लादेश पहुंच सकता है. फरमान एक 'जिहादी' है और मोनालिसा 'लव जिहाद' की साजिश में फंस गई है.' उन्होंने देश की सुरक्षा एजेंसियों और मध्य प्रदेश पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है.

फरमान पर क्या लगे आरोप?

फरमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने ऐलान किया कि यह एक साजिश है. मोनालिसा के कथित तौर पर भागने वाला वीडियो सामने आने से सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई थी. इससे पहले मोनालिसा और फरमान की शादी तब सुर्खियों में आई थी, जब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में यह साबित हो गया था कि मोनालिसा नाबालिग थी. 

सनोज मिश्रा मोनालिसा के परिवार वालों के साथ मिलकर पहले ही इस शादी को लव जिहाद का मामला बता चुके थे.

मां ने क्या लगाया आरोप?

इस बीच मोनालिसा की मां लता भोसले ने भी एक बयान जारी किया है. उन्होंने फरमान पर साजिश रचने और अपनी बेटी मोनालिसा को छिपाकर रखने का आरोप लगाया है. एक भावुक अपील करते हुए, लता भोसले ने अपनी बेटी की जल्द से जल्द वापसी की गुहार लगाई है. उसने मोनालिसा से गुजारिश करते हुए कहा, 'फरमान को छोड़कर घर वापस आ जाओ.'

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने क्या की है मांग?

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी फरमान द्वारा जारी किए गए फर्जी वीडियो के संबंध में कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि फरमान का आपराधिक बैकग्राउंड है और उसने मोनालिसा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. इस मामले में POCSO एक्ट के तहत पहले ही FIR दर्ज की जा चुकी है.